Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • योगी से रेखा गुप्ता तक, ये भाजपाई सीएम संभालेंगे प्रचार की कमान; बंगाल में बीजेपी का हाई-वोल्टेज कैंपेन

योगी से रेखा गुप्ता तक, ये भाजपाई सीएम संभालेंगे प्रचार की कमान; बंगाल में बीजेपी का हाई-वोल्टेज कैंपेन

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी है और इसी के बीच बीजेपी ने प्रचार को नई धार देने के लिए बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है. 16, 17 और 18 को पार्टी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को राज्य में चुनाव प्रचार के लिए उतारने का निर्णय लिया है, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है.
Last Updated: April 13, 2026 | 10:06 PM IST
Why did the BJP decide to field Chief Ministers in West Bengal? - Photo Gallery
1/8

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्रियों को उतारने का फैसला क्यों लिया?

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्रियों को उतारने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर इन तीनों दिन भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारक संसद में व्यस्त रहेंगे. इस कमी को पूरा करने के लिए पार्टी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारकर प्रचार की गति बनाए रखने की योजना बनाई है.

CM Yogi to campaign in Bengal. - Photo Gallery
2/8

सीएम योगी करेंगे बंगाल में चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की हो रही है, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार में मुख्य भूमिका निभाएंगे.

Himanta Biswa Sarma Also on the List of Key Campaigners for Bengal - Photo Gallery
3/8

हिमंत बिस्वा सरमा भी बंगाल के मुख्य प्रचारक की लिस्ट में

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी सीएम योगी के बाद सबसे अहम चेहरा है जो, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार में मुख्य भूमिका निभाएंगे.

Devendra Fadnavis to hold a roadshow in Bengal. - Photo Gallery
4/8

देवेंद्र फडणवीस करेंगे बंगाल में रोडशो

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रोड शो पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आयोजित किए जा रहे हैं, जो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार में मुख्य भूमिका निभाएंगे.

Babulal Marandi will be sent to the tribal-dominated seats in Bengal. - Photo Gallery
5/8

बाबूलाल मरांडी बंगाल के आदिवासी बहुल सीटों पर भेजे जाएंगे

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बंगाल की आदिवासी बहुल सीटों पर भेजा जा रहा है, जहां वो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से प्रचार करेंगे.

Delhi CM Rekha Gupta will also campaign in Bengal. - Photo Gallery
6/8

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भीं करेंगी बंगाल में प्रचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी अहम भूमिका निभाएंगी. उन्हें महिलाओं के बीच महिला सम्मेलनों में भेजा जा रहा है.

Manik Saha will hold election rallies in Bengal for three days. - Photo Gallery
7/8

मानिक साहा तीन दिन तक बंगाल में करेंगे चुनावी सभाएं

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा को भी तीनों दिन पश्चिम बंगाल में बड़ी चुनावी सभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Smriti Irani, Mithun Chakraborty, Hema Malini, Kangana Ranaut, and Maithili Thakur will also campaign. - Photo Gallery
8/8

स्मृति ईरानी, मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी,कंगना रनौत और मैथिली ठाकुर भी करेंगे प्रचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेत्री हेमा मालिनी,कंगना रनौत,गायिका मैथिली ठाकुर को भी भाजपा ने चुनावी मैदान में झोंकने का फैसला किया है.

More News