Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्या है ‘शिवराम’ और ‘अनवीरा’ का पौराणिक जुड़ाव और आधुनिक अर्थ? राम चरण के बच्चों के नाम में छिपा संदेश

क्या है ‘शिवराम’ और ‘अनवीरा’ का पौराणिक जुड़ाव और आधुनिक अर्थ? राम चरण के बच्चों के नाम में छिपा संदेश

Shivram and Anveera: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने ने 31 जनवरी को अपने जुड़वां बच्चों, एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया था. अब जुड़वा बच्चों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं. दंपति ने बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा रखा है. दोनों नामों के पीछे गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अर्थ छिपा है.
Last Updated: February 13, 2026 | 1:25 PM IST
Ram Charan and Upasana Konidela - Photo Gallery
1/8

राम चरण और उपासना कोनिडेला

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वा बच्चों ‘शिवराम’ और ‘अनवीरा’ नाम के पौराणिक जुड़ाव और आधुनिक अर्थ का खुलासा किया है.

Choosing a Meaningful Name - Photo Gallery
2/8

अर्थपूर्ण नाम का चुनाव

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वा बच्चों के लिए आध्यात्मिकता और पारिवारिक परंपरा से जुड़े अर्थपूर्ण नाम का चुनाव किया है.

Shivram and Anvira Devi - Photo Gallery
3/8

शिवराम और अनवीरा देवी

बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है. राम चरण ने बताया कि हम दोनों के लिए यह एक अत्यंत व्यक्तिगत और आध्यात्मिक निर्णय था.

Lord Shiva and Lord Rama - Photo Gallery
4/8

भगवान शिव और भगवान राम

राम चरण ने आगे कहा, हमारे बेटे का नाम, शिवराम है, जो दो शाश्वत आदर्शों को दर्शाता है - भगवान शिव और भगवान राम. यानी संयम के साथ शक्ति, धर्म के साथ भक्ति

Ancestry and sense of gratitude - Photo Gallery
5/8

वंश और कृतज्ञता का भाव

उन्होंने कहा यह मेरे पिता के जन्म के नाम, शिव शंकर वर प्रसाद को भी आगे बढ़ाता है, इसलिए इसमें वंश और कृतज्ञता का भाव भी मिला हुआ है.

Symbol of courage and divine feminine power - Photo Gallery
6/8

साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक

अपनी बेटी के नाम के बारे में बताते हुए राम चरण ने कहा कि, हमारी बेटी का नाम, अनवीरा देवी है, जो असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है. 'वीरा' का अर्थ है बहादुरी, और 'अन' इसे असीमता तक विस्तारित करता है.

The word 'Devi' was deliberately added - Photo Gallery
7/8

'देवी' शब्द को जानबूझकर जोड़ा

उन्होंने बताया कि, इस नाम में 'देवी' शब्द को जानबूझकर जोड़ा गया है. यह इस बात का याद दिलाता है कि शक्ति और गरिमा एक साथ मौजूद हो सकते हैं.

First daughter, Klein Kara - Photo Gallery
8/8

पहली बेटी, क्लिन कारा

दंपति ने 20 जून, 2023 को अपनी पहली संतान, एक बेटी, क्लिन कारा का स्वागत किया था. राम चरण ने आगे कहा कि, तीनों बच्चों का आशीर्वाद पाकर मैं बेहद खुश और आभारी हूं.

More News