Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्या होता है डीमैट अकाउंट? Mutual Funds में निवेश करने से पहले क्यों खुलवाना पड़ता है ये खाता

क्या होता है डीमैट अकाउंट? Mutual Funds में निवेश करने से पहले क्यों खुलवाना पड़ता है ये खाता

what is demat account: हममें से बहुत से लोग शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते होंगे. हालांकि, सही शेयर और फंड्स चुने जाएं तो इससे निश्चिततौर पर अच्छा रिटर्न बनाया जा सकता है. लेकिन, आपने देखा होगा कि म्यूचअुल फंड्स में निवेश करने से पहले अक्सर डीमैट अकाउंट खुलवाने की सलाह दी जाती है.

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर यह खाता होता क्या है और इसे खुलवाने की जरूरत आखिर क्यों पड़ती है. चलिए जानते हैं इस लेख के माध्यम से. 

Last Updated: March 24, 2026 | 3:24 PM IST
what is a demat account - Photo Gallery
1/7

क्या है डीमैट अकाउंट?

Demat Account एक प्रकार का डिजिटल अकाउंट होता है, जिसे आमतौर पर म्यूचुअल फंड, शेयर खरीदने या फिर बॉन्ड आदि खरीदने के लिए खुलवाया जाता है. अगर आपने कोई शेयर लिए हैं या फिर किसी फंड में निवेश किया है तो उसका कोई फीजिकल नहीं, बल्कि डिजिटल प्रूफ आपके डीमैट खाते में हमेशा रहता है.

Mutual funds - Photo Gallery
2/7

म्यूचुअल फंड

अगर आप शेयर मार्केट के तहत म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना चाहते हैं तो ऐसे में डीमैट अकाउंट खुलवाने की जरूरत पड़ती है. इसकी जरूरत इसलिए है क्योंकि आप अलग-अलग फंड्स में पैसे लगाकर एक ही पोर्टफोलियो बना सकते हैं.

trading - Photo Gallery
3/7

ट्रेडिंग

बहुत से लोग इंट्राडे या ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं. ऐसे में शेयर लेते और बेचते रहते हैं इसलिए इस प्रक्रिया को जल्दी-जल्दी करने और अपने शेयर्स को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है.

documents for demat account - Photo Gallery
4/7

क्या लगते हैं दस्तावेज

डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए आपको अपनै पैन कार्ड,आधार कार्ड और एड्रेस या पहचा के लिए कोई प्रूफ देना होता है. इसके लिए आपको किसी बैंक में जाकर खाता नहीं खुलवाना है, बल्कि घर बैठे आसानी से खुलवा सकते हैं.

No paper work - Photo Gallery
5/7

पेपर वर्क की नहीं है जरूरत

अगर आप डीमैट अकाउंट खुलवाते हैं तो ऐसे में आपको किसी फॉम या पेपर को साइन फीजिकली साइन करने की जरूरत नहीं है. बल्कि, यह पूरी प्रक्रिया पपेपरलेस होती है.

mandatory for share market - Photo Gallery
6/7

शेयर मार्केट के लिए जरूरी

अगर आप शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं वह भी लंबे समय के लिए तो ऐसे में डीमैट अकाउंट खुलवाना एक फायदेमंद काम है. इससे आप लॉन्ग टर्म के लिए अपने निवेश को पूरी तकरह से सुरक्षित बना सकते हैं.

Account do not freeze - Photo Gallery
7/7

अकाउंट नहीं होता फ्रीज

अगर आप शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं और बहुत ज्यादा लेनदेन कर देते हैं तो ऐसे में आपका खाता कई बार फ्रीज हो जाता है. अगर आपने डीमैट अकाउंट खुलवाया है तो ऐसा नहीं होता है.

More News