क्या होती हैं हाइब्रिड कारें? सामान्य कारों से कैसे अलग, जानें इसके फायदे-नुकसान
what is hybrid car: पिछले कुछ समय से भारत में हाइब्रिड कारों का भी खासा क्रेज देखने को मिला है. हाइब्रिड कारें फीचर्स से भरपूर होती हैं, जो एक ही साथ कई तरह के फंक्शन्स पर काम कर सकती हैं. हालांकि, इन कारों को लेना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. बल्कि सामान्य कीमत पर भी यह आपको देखने के लिए मिल जाती हैं.
हाइब्रिड कारों में पेट्रोल-डीजल इंजन होने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और बैटरी भी होती है, जो ईंधन की खपत को कम करने में भी प्रभावी साबित होती हैं.
सामान्य कारों से कैसे अलग?
देखा जाए तो हाइब्रिड कारें सामान्य कारों से थोड़ी अलग जरूर होती हैं. यह कारें अगर ट्रैफिक में रुक-रुककर चल रही हैं तो ऐसे में यह पेट्रोल और डीजल पर नहीं चलकर इलेक्ट्रिक मोटर पर भी चल सकती हैं, जिससे ईंधन की खपत कम होती है और सामान्य कारों के मुकाबले आपको ज्यादा माइलेज भी मिलती है.
बैटरी पर कैसे हो जाती हैं स्विच?
दरअसल, हाइब्रिड कारों में एक कंप्यूटर कंट्रोल्ड सिस्टम लगा होता है, जिसे हाइब्रिड कंट्रोल यूनिट के नाम से भी जाना जाता है. यह सिस्टम ट्रैफिक में एक्टिवेट होकर खुद को इलेक्ट्रिक मोटर या बैटरी पर स्विच कर लेता है.
सेल्फ ड्राइविंग फीचर
हाइब्रिड कारों में सेफ्टी फीचर के नाम पर ADAS, क्रूज कंट्रोल आदि जैसे कई फीचर होता हैं, जो आमतौर पर हाइब्रिड कारों को सुरक्षित तरीके से सेल्फ ड्रिवन बनाने में मदद करते हैं.
हाइब्रिड कारों के नुकसान
हाइब्रिड कारों के अपने कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जैसे इन कारों का वजन सामान्य कारों से ज्यादा होता है और बूट स्पेस कम होता है. सर्विसिंग में हाइब्रिड कारें थोड़ी ज्यादा महंगी पड़ती हैं. साथ ही बैटरी बदलवाने में भी दिक्कत आ सकती है.
कम प्रदूषण करे
आमतौर पर हाइब्रिड कारें पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में थोड़ा कम प्रदूषण धुंआ करती हैं क्योंकि, इनमें इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी का भी इस्तेमाल होता है. इन कारों को आमतौर पर ईको फ्रेंडली माना जाता है.
हाइब्रिड कारों की माइलेज
हाइब्रिड कारें आमतौर पर माइलेज में भी काफी जबरदस्त होती हैं. सामान्य कारों के मुकाबले हाइब्रिड कारें थोड़ा ज्यादा माइलेज देती हैं. कुछ हाइब्रिड कारें आपको 30 से भी ज्यादा की माइलेज दे सकती हैं.
क्या हाइब्रिड कार लेना सही?
जी हां, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो आज के समय में हाइब्रिड कारों का अच्छा खासा स्कोप है. इसलिए अगर आप हाइब्रिड कारों को लेते हैं तो इसके कई फायदे देखने के लिए मिल सकते हैं.