बाइक की डिस्क ब्रेक में क्यों होते हैं छेद? क्या है पीछे का लॉजिक, सुरक्षा के लिए कैसे है जरूरी
Purpose of Hole in Disk Brakes: हममें से ज्यादातर लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बाइक का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को बाइक के सभी पार्ट्स के बारे में जानकारी नहीं रहती है. आज के समय में केवल बाइक को ड्राइव करना ही सबकुछ नहीं है, बल्कि आपको बाइक के पार्ट्स का ज्ञान होना चाहिए.
अमूमन लोगों को यह नहीं पता होगा कि बाइक की डिस्क ब्रेक में छोटे-छोटे छेद क्यों दिए गए होते हैं. यह सुनने में भले ही आम बात लगे, लेकिन इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है. चलिए जानते हैं आखिर बाइक की डिस्क ब्रेक में छोटे छेद क्यों होते हैं?
डिस्क ब्रेक में छोटे छेद क्यों होते हैं?
देखा जाए तो बाइक की डिस्क ब्रेक में छोटे छेद इसलिए दिए जाते हैं ताकि बाइक चलते-चलते डिस्क गर्म न हो. अगर डिस्क गर्म हो जाए तो इससे क्रैक होने के साथ ही वैक्यूम का भी खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है.
गंदगी साफ करने के लिए
डिस्क ब्रेक में दिए गए छेद कहीं न कहीं गंदगी को साफ करने में भी अहम माने जाते हैं. बाइक चलते चलते डिस्क ब्रेक के छेद खुद ही ब्रेक में लगे कीचड़ और मिट्टी को साफ कर देते हैं.
ब्रेकिंग ग्रिप
बाइक की डिस्क ब्रेक में छेद इसलिए भी दिए गए होते हैं ताकि ब्रेक पैड को पकड़ने के लिए कोई सपोर्ट या किनारा मिलता रहे. इससे ब्रेकिंग और भी आसान होने के साथ-साथ मजबूत भी होती है.
वजन में कमी लाना
डिस्क ब्रेक में दिए गए छोटे-छोटे छेद कहीं न कहीं वजन में भी कमी लाने के लिए होते हैं. अगर डिस्क में छेद न दिए जाएं तो इससे बाइक का वजन बढ़ सकता है, जिससे परफॉर्मेंस कम हो सकती है.
गर्म होने का खतरा
बाइक की डिस्क ब्रेक में छेद होने का मकसद सबसे ज्यादा यह है ताकि डिस्क ब्रेक गर्म न हो. अगर ब्रेक गर्म हो जाए तो इससे बाइक को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है.
सुरक्षा के लिए जरूरी
बाइक की डिस्क ब्रेक में छोटे छेद होना सुरक्षा के लिहाज से काफी जरूरी माने जाते हैं. अगर डिस्क में छेद न हों तो ऐसे में कुछ मामलों में एक्सीडेंट होने या बाइक के असंतुलित होने का भी जोखिम रहता है.