Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Pregnancy: गर्भावस्था में क्या न करें? मां-बच्चे के लिए खतरा बन सकती हैं ये आदतें, डॉक्टरों की सलाह

Pregnancy: गर्भावस्था में क्या न करें? मां-बच्चे के लिए खतरा बन सकती हैं ये आदतें, डॉक्टरों की सलाह

Pregnancy: गर्भावस्था हर महिला के जीवन का बेहद संवेदनशील और अहम दौर होता है. ऐसे में छोटी-सी लापरवाही भी मां-बच्चे दोनों की सेहत पर भारी पड़ सकती है. बदलती लाइफस्टाइल और गलत आदतों के बीच यह जानना बहुत जरूरी है कि किन चीजों से दूर रहना चाहिए. डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ सामान्य दिखने वाली आदतें हैं जो गर्भावस्था में जोखिम बढ़ा सकती हैं. आइए जानते हैं.

Last Updated: March 20, 2026 | 3:32 PM IST
What Not to Do During Pregnancy - Photo Gallery
1/8

गर्भावस्था में क्या न करें

गर्भावस्था के दौरान पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें एक तरह का कैमिकल होता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकाता है.

What Not to Do During Pregnancy - Photo Gallery
2/8

गर्भावस्था में क्या न करें

गर्भावस्था के दौरान गायनोकॉलोजिस्ट के प्रिस्क्रिप्शन के बिना किसी भी तरह के दवाई का सेवन नहीं करें.यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता है.

What Not to Do During Pregnancy - Photo Gallery
3/8

गर्भावस्था में क्या न करें

प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह का नशा करने से बचें. यह उनके साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान पहुंचाता है. इसका असर नवजात के शारीरिक और मानसिक विकास पर होता है.

What Not to Do During Pregnancy - Photo Gallery
4/8

गर्भावस्था में क्या न करें

यदि आपको चाय-कॉफी ज्यादा अच्छा लगता है तो इसके सेवन को कम कर दें, या ज्यादा प्रयास करें की छोड़ ही दें। कैफीन का सेवन ज्यादा करने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। नियमित रूप से इसके सेवन से जन्म के समय बच्चे का वजन कम होने की संभावना होती है।

What Not to Do During Pregnancy - Photo Gallery
5/8

गर्भावस्था में क्या न करें

प्रेग्नेंसी के समय अंकुरित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इसमें कई तरह के बैक्टिरिया पाए जाते हैं. जैसे- साल्मोनेला बैक्टिरिया, लिस्टेरिया बैक्टिरिया, ई-कोलाई इत्यादि और इनसे फूड पॉइजनिंग हो सकता हैं.

What Not to Do During Pregnancy - Photo Gallery
6/8

गर्भावस्था में क्या न करें

वैसे तो ऐलोवेरा हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन गर्भावस्था जैसे नाजुक समय में एलोवेरा जूस आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसके जूस पीने से आपके पेल्विक हिस्से में रक्तश्राव की समस्या हो सकती है.

What Not to Do During Pregnancy - Photo Gallery
7/8

गर्भावस्था में क्या न करें

गर्भावस्था के समय भारी एक्सरसाइज करने से बचें. या एक्सरसाइज करने से पहले अपने गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.

What Not to Do During Pregnancy - Photo Gallery
8/8

गर्भावस्था में क्या न करें

प्रेग्नेंसी में प्रिजर्वेटिव युक्त खाद्य पदार्थ या प्रोसेस्ड फूड या जंक फूड, स्ट्रीट फूड और बहुत मसालेदार खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें.

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह की सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.

More News