Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कार के टायर में कितना होना चाहिए एयर प्रेशर? ज्यादा हवा भरवाने के हैं कई नुकसान, गर्मियों में क्या होना चाहिए लेवल

कार के टायर में कितना होना चाहिए एयर प्रेशर? ज्यादा हवा भरवाने के हैं कई नुकसान, गर्मियों में क्या होना चाहिए लेवल

Air Pressure in Car: आज के समय में कार चलाना सिर्फ ड्राइविंग तक सीमित नहीं है, बल्कि कार के हर एक पार्ट के बारे में सटीक जानकारी होनी जरूरी है. अक्सर लोग इंजन ऑयल, सर्विस आदि में लापरवाही बरतते हैं. वहीं, कुछ लोग टायर में एयर प्रेशर को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं.

कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर कार में गर्मियों के सीजन में कितनी हवा डलवानी चाहिए. ज्यादा हवा भराना कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकती है. चलिए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में. 

Last Updated: April 13, 2026 | 4:28 PM IST
how much air pressure - Photo Gallery
1/6

गर्मियों में कितना होना चाहिए एयर प्रेशर?

देखा जाए तो गर्मियों के दौरान आपको कार के टायर का एयर प्रेशर 30-35 PSI के बीच रखना चाहिए. लेकिन, कुछ मामलों में यह टायर के साइज और कार के मॉडल पर भी निर्भर करता है.

check air pressure - Photo Gallery
2/6

हवा डलवाने के बाद जरूर करें चेक

अगर आपने कार में एयर प्रेशर या हवा डलवा ली है तो ऐसे में आपको अपनी कार के टायर के प्रेशर को जरूर चेक कर लेना चाहिए. अगर टायर का प्रेशर सामान्य से ज्यादा है तो ऐसे में हवा कम कराएं.

check in 15 to 20 days - Photo Gallery
3/6

15-20 दिनों में करें चेक

अगर आप नियमिततौर पर कार को ड्राइव करते हैं तो ऐसे में बेहद जरूरी है कि अपनी कार के टायर का दबाव आपको हर 15 से 20 दिनों में कराते रहना चाहिए. इससे टायर ठीक से काम करेंगे.

tyre blast - Photo Gallery
4/6

फट सकता है टायर

अगर आपने कार के टायर में जरूरत से ज्यादा हवा भरवा ली है तो ऐसे में अगर आप हाइवे पर चल रहे हैं तो टायर किसी भी समय फट सकता है. दरअसल, ज्यादा हवा भरवाने से प्रेशर ज्यादा हो जाता है.

problem in driving - Photo Gallery
5/6

ड्राइविंग में समस्या

अगर आप कार के टायर में जरूरत से ज्यादा हवा लेकर चल रहे हैं तो ऐसे में आपकी कार असंतुलित हो सकती है. आपको इस कार को हैंडल करने में कठिनाई होगी साथ ही ब्रेक भी ठीक से नहीं लगेगी.

can affect suspension - Photo Gallery
6/6

सस्पेंशन को नुकसान

कार के टायर में हवा ज्यादा मात्रा में होने से कई बार कार के सस्पेंशन को नुकसान पहुंच सकता है. इससे कार पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है, जिससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं. इसलिए हवा डलाते समय सतर्क रहें.

More News