Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दिव्या भारती का होगा पुनर्जन्म? जब पुजारी की भविष्यवाणी पर अभिनेत्री की कजिन ने सुनाई अनसुनी कहानी, मां ने कर लिया था यकीन

दिव्या भारती का होगा पुनर्जन्म? जब पुजारी की भविष्यवाणी पर अभिनेत्री की कजिन ने सुनाई अनसुनी कहानी, मां ने कर लिया था यकीन

Divya Bharti Birth Anniversary: महज 16 साल की उम्र में अभिनेत्री दिव्या भारती ने सिनेमाई दुनिया में कदम रखा था. बहुत जल्द वो बॉलीवुड की दुनिया में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से छा गईं थीं. सिर्फ 3 साल में ही एक्ट्रेस ने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जो एक रिकॉर्ड है. हालांकि, ईश्वर को कुछ और मंजूर था दिव्या भारती ने सिर्फ 19 साल में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. एक बार दिवंगत एक्ट्रेस की कजिन कायनात अरोड़ा ने कहा था कि अभिनेत्री का दोबारा जन्म होगा. जानिए पूरी बात.

Last Updated: February 25, 2026 | 12:02 PM IST
divya bharti death - Photo Gallery
1/8

कब हुई थी दिव्या भारती की मृत्यु?

महज 19 साल की उम्र में 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की अपार्टमेंट की खिड़की से गिरने से मौत हो गई थी. इस खबर ने बॉलीवुड और उनके फैंस को सदमे में डाल दिया था.

divya bharti cousin kainaat arora - Photo Gallery
2/8

दिव्या भारती की कजिन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अभिनेत्री दिव्या भारती की चचेरी बहन, कायनात अरोड़ा ने एक्ट्रेस को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था.

divya bharti mother on actress - Photo Gallery
3/8

दिव्या भारती की मां से है गहरा लगाव

फिल्मीज्ञान से बातचीत करते हुए कायनात अरोड़ा ने दिव्या भारती के परिवार के साथ अपने गहरे रिश्ते और उन यादों के बारे में बताया जो आज भी उनके दिलों में बसी हैं. उन्होंने कहा, 'बेशक, उनकी मौत चौंकाने वाली थी. यह सब जब हुआ, तब मैं बहुत छोटी थी. जब मैं मुंबई आई, तो दिव्या भारती की मां, मीता भारती जी से मेरा बहुत गहरा लगाव हो गया.

priest predicted about divya bharti life - Photo Gallery
4/8

पुजारी ने की थी भविष्यवाणी

बातचीत के दौरान कैनात ने बताया कि दिव्या भारती की मां उनसे अक्सर अपनी बेटी की आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बात करती थीं. उनकी मां के अनुसार, एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि दिवंगत अभिनेत्री का जीवन अल्पकालिक होगा.

divya bharti - Photo Gallery
5/8

दिव्या भारती की मां ने कही थी बड़ी बात

दिव्या भारती की कजिन कैनात ने बताया कि जब वह एक्ट्रेस की मां से मिली, तो उन्होंने कैनात से कहा, 'जब मेरी बेटी दिव्या छोटी थी, तब एक पुजारी ने उसकी कुंडली देखकर बताया था कि दिव्या भारती की कुंडली में उनकी उम्र काफी कम है. जब दिव्या की मां को इस बारे में पता चला था, तो उन्होंने दिव्या की सेहत के लिए पूजा करवाई थी, हालांकि यह पूजा बीच में रोक दी गई थी'.

divya bharti predicted rebirth - Photo Gallery
6/8

दिव्या भारती का होगा पुर्नजन्म

कैनात अरोड़ा ने आगे बताया कि जब दिव्या भारती का देहांत हो गया, तो एक्ट्रेस की मां ने कैनात से बताया कि वह पुजारी फिर मिल गया था. फिर अभिनेत्री की मां ने पुजारी से कहा, 'मेरी बेटी हमें छोड़कर चली गई, आपकी सारी भविष्यवाणियां सच हो गईं. अब मैं क्या करूं?' और पुजारी ने कहा, 'वह वापस आएगी, उसका पुनर्जन्म होगा'. कैनात के इस खुलासे से हंगामा मच गया था.

divya bharti debut - Photo Gallery
7/8

दिव्या भारती का डेब्यू

दिव्या भारती ने सबसे पहले तेलुगु फिल्मों में काम किया और वेंकटेश के साथ बोब्बिली राजा (1990) से अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने 1992 में 'विश्वत्मा' फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा.

divya bharti movies - Photo Gallery
8/8

इन फिल्मों में भी किया काम

दिव्या भारती ने अपने तीन साल के करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में दीवाना, शोला और शबनम, बलवान, दिल आशना है, दुश्मन जमाना, जान से प्यारा, गीत, दिल का क्या कसूर, दिल ही तो है आदि शामिल हैं.

More News