Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जब अमिताभ बच्चन ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस को किया Kiss, तो जया और अभिषेक क्यों गुस्से में हो गए थे लाल?

जब अमिताभ बच्चन ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस को किया Kiss, तो जया और अभिषेक क्यों गुस्से में हो गए थे लाल?

बॉलीवुड में कई बार हीरो को हीरोइन से बड़ी उम्र की जोड़ी मिली है तो हीरोइन को हीरो से बड़ी जोड़ी के साथ देखा गया. लेकिन करीब 60 की उम्र में किसी एक्टर्स का बोल्ड सीन देना कोई नई बात नहीं है. इनमें से एक नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का भी है. उन्होंने अपने से काफी छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन दिया था. तो चलिए जानते हैं इसके बारें में. 

Last Updated: February 19, 2026 | 1:50 PM IST
When Big B kissed Rani Mukerji - Photo Gallery
1/9

जब रानी मुखर्जी को बिग बी ने किया किस

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि रानी मुखर्जी हैं. वह बिग बी से करीब 36 साल छोटी हैं. फिल्म का नाम ब्लैक था, जिसमें रानी के साथ अमिताभ थे. इसे बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था.

Amitabh Bachchan to receive the National Award - Photo Gallery
2/9

अमिताभ बच्चन को नेशनल अवॉर्ड

अमिताभ बच्चन को 2005 की फ़िल्म ब्लैक के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. जबकि रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड जीता था. फिल्म में रानी ने एक बहरे और गूंगे इंसान का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ उनके टीचर के रोल में थे.

Big B did not take any fees - Photo Gallery
3/9

बिग बी ने नहीं ली थी फीस

दिलचस्प बात यह है कि बिग बी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए कोई फीस नहीं ली थी. हालांकि, फिल्म के एक सीन में अमिताभ और रानी ने न सिर्फ दर्शकों को बल्कि अमिताभ के परिवार को भी चौंका दिया था.

Amitabh and Rani liplock - Photo Gallery
4/9

अमिताभ और रानी ने लिपलॉक किया

फिल्म के सीन ने सभी को इसलिए चौंका दिया था क्योंकि फिल्म में अमिताभ और रानी ने एक लिपलॉक सीन किया था. उस समय रानी का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा गया था. इतना ही नहीं, खबर है कि परिवार में उनकी शादी की भी बात चल रही थी.

Abhishek Bachchan and Rani Mukerji - Photo Gallery
5/9

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी

एशियानेट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी अपनी फिल्म युवा की शूटिंग के दौरान करीब आए थे. अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी बंगाली बहू लाने के पक्ष में थीं.

The happy relationship ended - Photo Gallery
6/9

खुशहाल रिश्ता खत्म हो गया

हालांकि, ब्लैक में अभिषेक बच्चन के पिता और रानी के इंटीमेट सीन के बाद उनका खुशहाल रिश्ते पर ब्रेक लग गया. रानी बिग बी से करीब 36 साल छोटी बताई गईं.

Kareena Kapoor was the first heroine - Photo Gallery
7/9

करीना कपूर थी पहली हीरोइन

बता दें कि पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर को अमिताभ बच्चन के साथ कास्ट किया गया था. लेकिन, मिस्टर बच्चन ने करीना के साथ काम करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद रानी मुखर्जी को यह रोल ऑफर किया गया.

Jaya Bachchan was angry - Photo Gallery
8/9

जया बच्चन हो गईं थी नाराज

किसिंग सीन को लेकर जया बच्चन नाराज थीं. वह नहीं चाहती थीं कि अभिषेक की पसंद और होने वाली बहू अमिताभ को किस करे. लेकिन सीन के बाद जया काफी नाराज हो गईं और यह रिश्ता टूट गया. ऐश्वर्या से शादी में भी रानी को नहीं बुलाया गया था.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह आर्टिकल सिर्फ मनोरंजन के लिए है. यह जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है. फोटो गैलरी में किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है बल्कि सिर्फ सामान्य जानकारी साझा की गई है.

More News