जब संजय दत्त का टीना मुनीम को लेकर राजेश खन्ना और ऋषि कपूर से हुआ टकराव, क्या था पूरा मामला
Sanjay Dutt And Tina Ambani: बॉलीवुड के सुनहरे दौर में रिश्तों और प्रतिस्पर्धा की कई कहानियां चर्चाओं में रहीं है. ऐसी ही एक चर्चित कहानी में संजय दत्त, टीना मुनीम और उस दौर के दो बड़े सितारे राजेश खन्ना और ऋषि कपूर का नाम से जुड़ा हुआ है. लोग ऐसा कहते हैं कि इनके प्रेम कहानी ने इंडस्ट्री के भीतर तनाव और टकराव की स्थिति पैदा कर दी थी. आइए जानते हैं, आखिर उस दौर में ऐसा क्या हुआ था, जसकी वजह से सुपर स्टार सुर्खियों में आ गये थे.
संजय दत्त-टीना मुनीम की लव स्टोरी
संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त की 1981 में आई फिल्म ' रॉकी' से डेब्यू करने के बाद रातोंरात फेमस हो गए थे. संजय दत्त ने अपनी पहली फिल्म रॉकी में टीना मुनिम के साथ अभिनय किया और दोनों के बीच जल्द ही रोमांटिक संबंध बन गए।
संजय दत्त-टीना मुनीम की लव स्टोरी
एक समय था जब टीना अंबानी को टीना मुनीम के नाम से जाना जाता था. गुजराती फैमिली में जन्मी टीना बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनना चाहती थीं.
संजय दत्त-टीना मुनीम की लव स्टोरी
शुरू से ही उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था, और 21 साल की उम्र में फिल्म 'देश परदेश' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत के बाद टीना ने 'लूटमार', 'मनपसंद', 'रॉकी', 'सौतन' और 'कर्ज' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है.
संजय दत्त-टीना मुनीम की लव स्टोरी
संजय, टीना के प्यार में पागल थे. जब टीना और ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज में काम किया तो संजय दत्त को शक हो गया कि टीना-ऋषि के बीच अफेयर चल रहा है.
संजय दत्त-टीना मुनीम की लव स्टोरी
इसके बाद टीना से प्यार करने वाले संजय दत्त ने गुलशन ग्रोवर के साथ मिलकर ऋषि को पीटने का प्लान बनाया. उसके बाद वो नशे में ऋषि कपूर के घर की ओर जाने लगे.
संजय दत्त-टीना मुनीम की लव स्टोरी
रास्ते में नीतू सिंह मिलीं. उनके कहने पर संजय ने अपने शक को बताया, नीतू ने बताया कि टीना और ऋषि सिर्फ दोस्त हैं, उनके बीच और कोई ऐसा रिश्ता नहीं है. कई बार समझाने के बाद संजय दत्त ने ऋषि कपूर को पीटने की जिद छोड़ी थी.
संजय दत्त-टीना मुनीम की लव स्टोरी
संजय की गलत आदतों की वजह टीना ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था. इसके बाद वे राजेश खन्ना के करीब आईं. डिंपल कपाड़िया से शादी करने के बावजूद राजेश, टीना के साथ रिलेशनशिप में रहे थे.
संजय दत्त-टीना मुनीम की लव स्टोरी
आखिरी में टीना ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी की, दोनों के दो बेटे अनमोल और अंशुल है.