Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कहां हैं पहली फेयर एंड लवली गर्ल? रातों-रात हुईं इंडस्ट्री से गायब, नाना पाटेकर को नहीं पसंद थीं एक्ट्रेस

कहां हैं पहली फेयर एंड लवली गर्ल? रातों-रात हुईं इंडस्ट्री से गायब, नाना पाटेकर को नहीं पसंद थीं एक्ट्रेस

First Fair and Lovely Girl: आपने टेलीविजन में फेयर एंड लवली का ऐड देखा होगा, जिसमें यामी गौतम या किसी नई मॉडल को देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली फेयर एंड लवली गर्ल कौन थीं? पहली फेयर एंड लवली गर्ल का नाम नीशा सिंह था. वो 1980 और 1990 के दशक के बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा थीं. वे टेलीविजन शो, फिल्में और विज्ञापनों में भी काम किया करती थीं. एक समय आया जब उनकी मेहनत रंग लाई और उनका करियर पीक  पर आया. इसी दौरान वो इस लाइमलाइट से दूर चली गईं. हाल ही में उन्होंने अपना एक्टिंग करियर छोड़ने की वजह बताई.

Last Updated: February 22, 2026 | 6:56 PM IST
Who is Actress Nisha Singh - Photo Gallery
1/8

कौन हैं एक्ट्रेस नीशा?

बता दें कि नीशा सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था. वो मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में रहती थीं, जहां उनका बचपन बीता. उन्हें सबसे पहले हिंदुस्तान लीवर कैंपेन के लिए एक वीडियो टेस्ट के लिए चुना गया था. यहीं से उनका करियर शुरू हुआ.

Nisha selected for Hindustan Lever campaign - Photo Gallery
2/8

हिंदुस्तान लीवर कैंपेन के लिए चुनी गईं नीशा

नीशा ने अपने कॉलेज के दिन को याद करते हुए बताया कि जब वे कॉलेज की कैंटीन में थीं. इसी दौरान उन्हें हिंदुस्तान लीवर कैंपेन के लिए चुना गया लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हो सकीं. हालांकि जब उन्हें चुना गया, तो उन्होंने कहा कि उनका परिवार मॉडलिंग के लिए इजाजत नहीं देगा. इसके कारण इसमें भाग नहीं ले सकती लेकिन मैं शूटिंग देखने आऊंगी.

How Faced Camera First Time - Photo Gallery
3/8

इस बहाने से फेस किया कैमरा

शूट के आखिरी में एलिक पद्मसी ने उन्हें देखा और पूछा कि तुमने टेस्ट क्यों नहीं दिया. तब मैंने जवाब दिया कि मुझे मॉडलिंग की इजाजत नहीं है. एलिक ने कहा कि उन्होंने कोई ऐसा चाहिए, जिसे पर्दे पर दिखाने के बाद उस मेकअप की जरूरत न पड़े. क्या तुम कैमरे के सामने खड़ी हो सकती हो?

director assured Nisha's father - Photo Gallery
4/8

नीशा के पापा को डायरेक्टर ने दिलाया था भरोसा

कुछ दिनों बाद प्रोड्यूसर अजय आनंद ने बताया कि उन्हें इस विज्ञापन के लिए चुन लिया गया है. हालांकि उनके पिता डर रहे थे और वे तब तक नहीं मानें, जब तक एलिक पद्मसी खुद उनके घर नहीं आए और उन्हें नीशा की देखभाल का भरोसा नहीं दिलाया. इस प्रोजेक्ट से वे पहली फेयर एंड लवली गर्ल बन गईं.

Worked with Anil Kapoor - Photo Gallery
5/8

अनिल कपूर के साथ किया काम

विज्ञापन की तरह फिल्म भी उनकी जिंदगी में अचानक से आईं. पृथ्वी थिएटर जाने के बाद उनकी मुलाकात एम.एस. सथ्यू से हुई. इसके बाद नीशा ने अनिल कपूर के साथ फिल्म 'कहां-कहां से गुजर गया' में एक्टिंग की. भारत में ये लिमिटेड रिलीज हुई लेकिन इसे इंटरनेशनल पहचान मिली.

Nana Patekar hated Nisha - Photo Gallery
6/8

नीशा से नफरत करते थे नाना पाटेकर

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में एन. चंद्रा की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'अंकुश' के बारे में बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में उन्होंने नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर की थी लेकिन नाना पाटेकर मुझे देखते ही नफरत करने लगते थे. उन्होंने नीशा की कास्टिंग पर सवाल उठाए. साथ ही डायरेक्टर को चेतावनी दी थी कि नीशा के कारण फिल्म को नुकसान हो सकता है.

Nana Patekar congratulated - Photo Gallery
7/8

नाना पाटेकर ने दी शाबाशी

नाना पाटेकर ने डायरेक्टर से मराठी में बात की. उन्हें लगा कि नीशा मराठी नहीं समझेंगी लेकिन वो समझ गईं. वहीं शूट के तीसरे दिन जब नीशा ने रिएक्शन शॉट्स दिए, तो नाना ने अपनी राय बदल ली और पीठ पर हाथ थपथपाते हुए कहा, 'चल जाएगी तू'

Why Nisha Left Entertainment Industry - Photo Gallery
8/8

इंडस्ट्री से क्यों गायब हुई थीं नीशा

इंडस्ट्री से गायब होने की बात करते हुए नीशा ने बताया कि 1997 में उन्होंने शादी कर ली और रातों रात सिंगापुर चली गईं. मेरे एक दो सीरियल अच्छे चल रहे थे लेकिन मुझे अचानक स्टोरी से गायब कराना पड़ा. सिंगापुर में उनके हिस्से की शूटिंग करने का ऑफर भी मिला लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. वर्तमान समय में नीशा एक योगा इंस्ट्रक्टर हैं और शांत जिंदगी जीती हैं.

More News