Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Cooking Oils: कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा खतरनाक? इस्तेमाल के लिए हेल्दी विकल्प जानें, एक्सपर्ट की सलाह

Cooking Oils: कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा खतरनाक? इस्तेमाल के लिए हेल्दी विकल्प जानें, एक्सपर्ट की सलाह

Cooking Oils: आपके किचन में इस्तेमाल होने वाला तेल आपकी हेल्थ बना भी सकता है और खराब भी कर सकती है. हाल ही में एक्सपर्टों का का कहना है कि कुछ कुकिंग ऑयल्स का नियमित उपयोग से हार्ट की बीमारियां, मोटापा और सूजन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं, कौन से कुकिंग ऑयर ज्यादा खराब है.

Last Updated: March 20, 2026 | 4:51 PM IST
Which Cooking Oil Is More Harmful - Photo Gallery
1/8

कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा नुकसानदायक

सोयाबीन तेल हालांकि यह सस्ता और बहुमुखी होता है, लेकिन कई स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण यह हानिकारक विकल्प हो सकता है. इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर सूजन पैदा कर सकता है. यह उच्च तापमान पर अस्थिर भी होता है, जिससे विषाक्त यौगिक बन जाते हैं.

Which Cooking Oil Is More Harmful - Photo Gallery
2/8

कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा नुकसानदायक

मक्का का तेल, एक्सपर्ट के मुताबिक, ओमेगा-3 की पर्याप्त मात्रा के बिना अतिरिक्त ओमेगा-6 का सेवन सूजन को बढ़ावा देता है, जो हृदय रोग, मोटापा, डायबिटीज और कैंसर का कारण है. शुलिच स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन कहता है कि मक्के का तेल, जो ओमेगा-6 लिनोलिक एसिड से भरपूर होते हैं लेकिन उनमें ओमेगा-3 अल्फा-लिनोलेनिक एसिड लगभग न के बराबर होता है.

Which Cooking Oil Is More Harmful - Photo Gallery
3/8

कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा नुकसानदायक

कपास के बीज का तेल यह एक अखाद्य पौधे से निर्मित होता है. जिस पर अक्सर कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है. इसमें गॉसिपोल जैसे प्राकृतिक विषैले पदार्थ होते हैं , जो अधिक मात्रा में प्रजनन प्रणाली और यकृत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Which Cooking Oil Is More Harmful - Photo Gallery
4/8

कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा नुकसानदायक

सूरजमुखी तेल, उच्च-ओलिक एसिड वाले सूरजमुखी तेल बेहतर होते हैं, लेकिन सामान्य परिष्कृत सूरजमुखी तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है और इसे अधिक तापमान पर गर्म करने पर यह विषाक्त हो जाता है.

Which Cooking Oil Is More Harmful - Photo Gallery
5/8

कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा नुकसानदायक

वनस्पति तेल देखने में तो सेहतमंद लगता है, लेकिन असल में यह अत्यधिक प्रोसेस्ड होता है और इसमें ट्रांस फैट और सूजन बढ़ाने वाले यौगिक भरपूर मात्रा में होते हैं.

Which Cooking Oil Is More Harmful - Photo Gallery
6/8

कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा नुकसानदायक

बहुत अधिक तेल, विशेषकर परिष्कृत या संतृप्त वसा का सेवन, स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है.

Which Cooking Oil Is More Harmful - Photo Gallery
7/8

कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा नुकसानदायक

खाना पकाने के तेल को बार-बार गर्म करना स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता दोनों के लिए हानिकारक होता है. तेल को दोबारा गर्म करने पर, विशेष रूप से उच्च तापमान पर, यह टूट जाता है और एल्डिहाइड, एक्रोलीन और ट्रांस वसा जैसे विषैले पदार्थ उत्पन्न करता है

Which Cooking Oil Is More Harmful - Photo Gallery
8/8

कौन-सा कुकिंग ऑयल है ज्यादा नुकसानदायक

कुछ खाना पकाने के तेलों को ज़्यादा गरम करने या दोबारा इस्तेमाल करने पर सूजन, हृदय संबंधी समस्याएं या विषाक्तता हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह से सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.

More News