Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Iran Israel Fertility Rate: ईरान या इजराइल? जानिए किस देश में औरतें देती हैं सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म

Iran Israel Fertility Rate: ईरान या इजराइल? जानिए किस देश में औरतें देती हैं सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म

Iran Israel Fertility Rate: ईरान-इजराइल में चल रही जंग के कारण मध्य-पूर्वी पूरी तरह से प्रभावित हुआ है, पूरी दुनिया ईरान और इज़राइल में चल रही जंग को लेकर वहाँ की सैन्य ताकत के बारे में जान रही है, लेकिन एक और ऐसा मोर्चा भी है जहां के आँकड़े हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं जनसंख्या की, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युद्ध, प्रतिबंधों और सामाजिक बदलावों के बीच, दोनों ही देशों की औरतें परिवार नियोजन को लेकर बिल्कुल अलग-अलग सोच रखती हैं. बता दें कि एक इज़राइल विकसित देशों के बीच सबसे अधिक प्रजनन दर होने का गौरव बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर ईरान अपनी घटती जन्म दर को रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं. चलिए जान लेते हैं कहां की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा कर रही हैं.

Last Updated: March 31, 2026 | 11:29 AM IST
iran woman - Photo Gallery
1/6

ईरान में महिलाओं की स्थति

ईरान में अधिकतर मुस्लिम महिलाएं रहती हैं, वहीं इन महिलाओं के अधिकारों और हिजाब कानूनों से जुड़ी खबरें हमेशा सुर्ख़ियों में  रहती हैं. बता दें कि  देश के मातृत्व संबंधी आकड़ें एक अलग ही कहानी बयां करते हैं.  ईरान में महिलाएं अब पहले की तुलना में देरी से माँ बनने का फैसला ले रही हैं.

The Status of Women in Iran - Photo Gallery
2/6

किस उम्र में महिलाएं देती हैं बच्चों को जन्म

2024 के शुरुआती महीनों में, पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं की औसत आयु 27.4 वर्ष दर्ज की गई, जो 2025 में बढ़कर 27.7 वर्ष हो गई. इस बात से साफ जाहिर है कि ईरान में महिलाओं ने खुद और अपनी मर्ज़ी से फैसला लेना शुरू कर दिया है.

2024 Fertility Rate - Photo Gallery
3/6

2024 का फर्टिलिटी रेट

ईरान की कुल प्रजनन दर यानी फर्टिलिटी रेट को देखें, तो 2024 में यह औसतन 2.08 बच्चे प्रति महिला रही. दिलचस्प बात यह है कि 2023 की तुलना में 2024 में इसमें 22.77 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

iran israel war - Photo Gallery
4/6

इज़राइल का हाल

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इज़राइल दुनिया का एकमात्र ऐसा विकसित देश है, जहां प्रजनन दर (TFR) प्रतिस्थापन स्तर (2.1) से काफी अधिक है. वर्तमान में, इज़राइल की प्रजनन दर प्रति महिला 2.9 से 3.0 बच्चे है.

middle east tension - Photo Gallery
5/6

इजराइल में क्यों ज्यादा बच्चों को जन्म दे रहीं महिला

बता दें कि ये आंकड़ा OECD देशों के औसत 1.5 से दोगुना है. इज़राइल में, बच्चों की अधिक संख्या को राष्ट्र की सुरक्षा और संस्कृति का एक अभिन्न अंग माना जाता है; यही कारण है कि विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल होने के बावजूद, इसकी जनसंख्या तेज़ी से बढ़ रही है.

israel iran fertility rate - Photo Gallery
6/6

इजराइल या ईरान ?

इज़राइल की सामाजिक बनावट उसकी उच्च प्रजनन दर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. अति-रूढ़िवादी यहूदी समुदाय के भीतर, यह दर 6.6 से भी अधिक है—जो कि एक असाधारण रूप से उच्च आंकड़ा है. इसके विपरीत, अरब मूल की महिलाओं में यह दर घटकर 3.0 रह जाती है, और धर्मनिरपेक्ष यहूदी महिलाओं में यह लगभग 2.0 है.

More News