Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन है Abhirami? जिसकी अश्लील तस्वीरें देखने के लिए बेचैन हो रहे फैंस; खुद एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

कौन है Abhirami? जिसकी अश्लील तस्वीरें देखने के लिए बेचैन हो रहे फैंस; खुद एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Who is Abhirami Venkatachalam: अभिरामी! ये वो नाम है जो रातों-रात सुर्ख़ियों में आ गया है. इस एक नाम ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ है? दरअसल, 35 साल की इस तमिल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया यूज़र्स पर आक्रोश जताया और कड़ी बोली में फटकार भी लगाई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिरामी उन सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं जिन्होंने सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल अपनाया है. बता दें कि वो अपने फैंस से इसलिए गुस्सा हैं क्योंकि उनके सब्सक्राइबर्स ने उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की और एक अजीबोगरीब मांग भी कर डाली. जिसके बाद एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने यह सब्सक्रिप्शन सर्विस खास तौर पर अपना क्रिएटिव काम और अपनी कलात्मक तस्वीरें शेयर करने के लिए शुरू की थी. 

Last Updated: April 9, 2026 | 1:06 PM IST
Abhirami photos - Photo Gallery
1/7

फैंस ने की घटिया मांग

इस दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था. लेकिन अब, वो ये देखकर काफी हैरान है कि उनके ही चाहने वाले उनसे अश्लील तस्वीरों की मांग कर रहे हैं. वहीं अब रातों-रात मशहूर हुईं अभिनेत्री यूज़र्स के इस खराब बर्ताव से  काफी खफा हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं.

abhirami instagram - Photo Gallery
2/7

मुझे अनसब्सक्राइब कर सकते हो- अभिरामी

काफी गुस्से में  एक्ट्रेस ने अब इस बात का साफ ऐलान कर दिया है कि अगर किसी ने भी उनसे अश्लील या बिना कपड़ों की तस्वीरें देखने की उम्मीद से सब्सक्राइब किया है, तो उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी. वहीं इस मशहूर  एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ऐसे लोग तुरंत अनसब्सक्राइब कर सकते हैं. अभिरामी की इस पोस्ट ने अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.

south actress abhirami - Photo Gallery
3/7

इंस्टाग्राम यूजर के लिए नया फीचर

अगर आप भी Instagram यूज़र हैं, तो आपने देखा होगा कि कई प्रोफाइल्स खास तौर पर इन्फ्लुएंसर्स और सेलेब्रिटीज़ की प्रोफाइल्स ने एक सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसमें यूज़र्स एक तय फीस देकर खास कंटेंट देख सकते हैं. अभिरामी की बात करें तो, उन्होंने भी एक सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की है, जिसकी कीमत ₹399 प्रति महीना है.

Abhirami massage to fans - Photo Gallery
4/7

अभिरामी का सीधा संदेश

बता दें कि मशहूर तमिल फ़िल्म अभिनेत्री अभिरामी, बिग बॉस तमिल  की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं, इन्होने अपनी हालिया पोस्ट की शुरुआत उन सब्सक्राइबर्स का शुक्रिया अदा करते हुए की, जो उनकी तस्वीरों और क्रिएटिव काम को सपोर्ट कर रहे हैं. जिसके चलते अभिनेत्री ने लिखा: "मेरे सभी प्यारे सब्सक्राइबर्स का दिल से शुक्रिया, जो मुझ पर इतना प्यार बरसाते हैं. प्यारे सब्सक्राइबर्स, मैंने यह पेज खास तौर पर अपनी कुछ क्रिएटिव तस्वीरें शेयर करने के लिए शुरू किया था. ऐसा कंटेंट जिसे मैंने पहले कभी आज़माया नहीं था, और न ही कहीं और पोस्ट किया था.

south actress - Photo Gallery
5/7

किस उम्मीद से कर रहे फैंस सब्सक्राइब?

इतना ही नहीं अभिरामि ने ये भी कहा कि, अगर कोई इस उम्मीद के साथ सब्सक्राइब करता है कि, सिर्फ़ इसलिए कि उन्होंने सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे दिए हैं, तो मैं यहाँ उनके फ़ायदे के लिए कपड़े उतारकर नंगी खड़ी हो जाऊँगी, तो आप अभी अनसब्सक्राइब करके जा सकते हैं."

Abhirami statement - Photo Gallery
6/7

"यह कोई पोर्न साइट नहीं है."

सबक्राइबर्स की अश्लील माँगों से नाराज़ होकर, अभिनेत्री ने आगे कहा: "कोई मुझे यह नहीं बता सकता कि मुझे क्या पोस्ट करना चाहिए और क्या नहीं. मैं यहाँ अपनी क्रिएटिविटी शेयर करने आई हूँ. यहाँ सिर्फ़ उन्हीं लोगों का स्वागत है जो इस कंटेंट की कलात्मक खूबियों की कद्र करते हैं. और एक बात और: यह कोई पोर्न साइट नहीं है."

who is abhirami - Photo Gallery
7/7

कौन हैं अभ‍िरामी वेंकटाचलम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभ‍िरामी वेंकटाचलम मूल रूप से तमिल फ‍िल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. चेन्‍नई में 9 मार्च 1991 को पैदा हुईं अभ‍िरामी ने 2017 में 'मिस तमिलनाडु' का ख‍िताब जीता था. इसके बाद 2018 में रिलीज विजय देवरकोंडा की फिल्‍म 'Nota' से उन्‍होंने बड़े पर्दे पर डेब्‍यू किया.

More News