कौन हैं अदिति हुंडिया जो खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी देती हैं मात, रेड कलर के टॉप में मचाया कहर, देखें तस्वीरें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इस मैच के दौरान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हंडिया भी स्टैंड्स में मौजूद थीं. मैच के दौरान उन्होंने टीम इंडिया को खूब चीयर किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
फाइनल मैच का रोमांचक परिणाम
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। खासतौर पर ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अदिति हंडिया की स्टेडियम में मौजूदगी
मैच के दौरान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों के साथ बैठी नजर आईं। वे पूरी ऊर्जा के साथ टीम इंडिया को चीयर करती रहीं। टीवी ब्रॉडकास्ट में कई बार कैमरा उनकी ओर मुड़ा, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा जोरों पर हो गई। अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा भी परिवार के सदस्यों संग स्टेडियम में टीम का हौसला बढ़ाती दिखीं।
रेड कलर के टॉप में बेहद खूबसूरत दिखीं अदिति
मैच के दौरान अदिति ने लाल रंग का टॉप पहना था, जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था। स्टैंड्स से उनका उत्साह साफ झलक रहा था। कैमरे में कैद ये पल सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हुए और फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।
जीत के बाद मैदान पर जश्न
भारत की जीत के ठीक बाद अदिति हंडिया स्टैंड्स से उतरकर मैदान पर पहुंच गईं। वहां उन्होंने खिलाड़ियों संग इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया। तिरंगे में लिपटे ईशान किशन को उन्होंने गले लगाया, जो बेहद भावुक क्षण था। यह तस्वीर कैमरे में कैद हुई और कुछ ही मिनटों में वायरल हो गई.
अदिति और ईशान की केमिस्ट्री
स्टेडियम में अदिति और ईशान के इमोशनल मोमेंट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. फैंस ने कपल को बधाई दी और उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ की। अदिति की मौजूदगी ने मैच को और रोचक बना दिया। यह जीत न सिर्फ क्रिकेटरों की मेहनत, बल्कि उनके अपनों के सपोर्ट की भी जीत थी।
कोमल शर्मा भी थीं मौजूद
इस खास मुकाबले को देखने के लिए भारतीय क्रिकेटर Abhishek Sharma की बहन कोमल शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं. वह भी अन्य परिवारजनों के साथ टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं.