कौन हैं आकांक्षा चमोला? ‘दिल धोखा डिजायर’ में बोल्ड सीन से मचाया तहलका, क्या पति गौरव खन्ना को है आपत्ति? देखे तस्वीरें
टेलीविजन के जाने माने एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अक्सर अपने बोल्ड अंदाज, फैशन और खुलकर रखी गई राय के कारण सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में आकांक्षा हॉटरफ्लाय के एक पॉडकास्ट में नजर आईं. इस पॉडकास्ट में उन्होंने कई सवालों के बेबाक जवाब दिए. उन्होंने कास्टिंग काउच से लेकर बोल्ड सीन तक सभी के बारे में खुलकर अपनी बात रखी.
कास्टिंग काउच का बताया सच
आकांक्षा ने कास्टिंग काउच पर बात करते हुए कहा कि बात हमेशा सीधे “कास्टिंग काउच” शब्द तक नहीं पहुंचती, लेकिन कॉम्प्रोमाइज की मांग खुलकर की जाती है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कुछ लोग बेहद स्पष्ट तरीके से शर्तें सामने रख देते हैं.
दिल धोखा डिजायर में दिए बोल्ड सीन
हाल ही में आकांक्षा चमोला की वेब सीरीज दिल धोखा डिजायर रिलीज हुई है. इस सीरीज में उनके बोल्ड किरदार को लेकर काफी चर्चा हो रही है.
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनकम्फर्टेबल हुईं आकांक्षा
दिल धोखा और डिजायर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शो के लीड एक्टर कुंवर अमर और अली हसन लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे. इस परफॉर्मेंस में आकांक्षा भी शामिल थीं. भरी महफिल में आकांक्षा, कुंवर अमर के साथ कोजी होती नजर आईं, जिसके लिए बाद में उन्होंने सफाई दी कि यह स्क्रिप्टेड प्लान के मुताबिक नहीं था, और वो असहज महसूस कर रही थीं.
पति गौरव खन्ना करते हैं सपोर्ट
बोल्ड सीन पर पति की सहमति से जुड़े सवाल पर आकांक्षा ने बताया कि उनकी और गौरव की शादी को अब 9 साल हो गए हैं. उन दोनों में काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है और गौरव बहुत सहयोगी व्यवहार वाले पति हैं.
तलाक की अफवाह
पिछले महीने आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी, 'जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है', जिसके बाद लोगों में गौरव के साथ उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गई थीं. आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक की सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "हमारे वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी नहीं है और उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं था."
बच्चे को लेकर हुई थी ट्रोल
बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने जब एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि उनकी पत्नी बच्चे पैदा करना नहीं चाहतीं तो कई लोगों ने इसके लिये आकांक्षा को ट्रोल भी किया था.
ऑडिशन में हुई थी गौरव से मुलाकात
गौरव से आकांक्षा की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जहां दोस्ती का यह रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया और उन्होंने शादी के नौ साल पूरे कर लिए हैं.
आकांक्षा चमोला की नेट वर्थ
2025 के अंत और 2026 के आरंभ की रिपोर्टों के आधार पर, आकांक्षा चमोला की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपयेके बीच होने का अनुमान है उनकी संपत्ति टीवी शो (जैसे स्वरागिनी और भाग्यलक्ष्मी ) में अभिनय , डिजिटल कंटेंट निर्माण, ब्रांड एंडोर्समेंट और व्यावसायिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की गई है.
आकांक्षा चमोला की उम्र
आकांक्षा चमोला का जन्म 18 जनवरी 1991 को हुआ था. वो 35 साल की हैं तथा टेलीविजन और वेब सीरीज में सक्रिय हैं.