Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Akriti Agarwal: कौन हैं पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल? जानें कितनी है नेटवर्थ, कहां तक हुई है पढ़ाई और क्या करती हैं काम?

Akriti Agarwal: कौन हैं पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल? जानें कितनी है नेटवर्थ, कहां तक हुई है पढ़ाई और क्या करती हैं काम?

Who is Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. अर्जुन तेंदुलकर की शादी में साथ दिखने के बाद अब पृथ्वी ने अपनी लेडीलव आकृति अग्रवाल संग सगाई कर ली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर का दिल जीतने वाली यह हसीना असल में कौन हैं और क्या करती हैं?

Last Updated: March 8, 2026 | 6:40 PM IST
पृथ्वी और आकृति की सगाई - Photo Gallery
1/7

पृथ्वी और आकृति की सगाई

टीम इंडिया के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है. 8 मार्च को इंस्टाग्राम पर अंगूठी पहनाने वाली रोमांटिक फोटो शेयर कर पृथ्वी ने इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है.

who is akriti agrawal - Photo Gallery
2/7

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल एक पॉपुलर एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी 1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. वह अपने फैशन सेंस और डांस वीडियो के लिए युवाओं के बीच काफी मशहूर हैं.

शिक्षा और पढ़ाई-लिखाई - Photo Gallery
3/7

शिक्षा और पढ़ाई-लिखाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकृति अग्रवाल की शुरुआती पढ़ाई और स्कूलिंग दिल्ली से हुई है. आकृति अग्रवाल ने अपनी शिक्षा के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.

नेटवर्थ और कमाई के जरिए - Photo Gallery
4/7

नेटवर्थ और कमाई के जरिए

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकृति अग्रवाल की अनुमानित कुल संपत्ति (Net Worth) करीब 1 से 2 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया कोलैबोरेशन्स और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स हैं. वह एक सफल फैशन इन्फ्लुएंसर के तौर पर अच्छी कमाई करती हैं.

कब से रिलेशनशिप में हैं? - Photo Gallery
5/7

कब से रिलेशनशिप में हैं?

पृथ्वी और आकृति पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इससे पहले पृथ्वी का नाम निधि तपाड़िया और प्राची सिंह जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा था, लेकिन आकृति के साथ उनका रिश्ता काफी गहरा रहा और अब दोनों ने शादी की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में एंट्री - Photo Gallery
6/7

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में एंट्री

सगाई के एलान से ठीक तीन दिन पहले, इस कपल को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में एक साथ देखा गया था. वहां दोनों की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके तुरंत बाद ही सगाई की खबर सामने आई.

नई इनिंग्स की शुरुआत - Photo Gallery
7/7

नई इनिंग्स की शुरुआत

पृथ्वी ने अपनी सगाई की पोस्ट में आकृति को अपनी 'परफेक्ट इनिंग्स' बताया है. पृथ्वी जहां क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं निजी जिंदगी में आकृति का साथ मिलना उनके लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा माना जा रहा है.

More News