Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं आमिर खान प्रोडक्शन की हेड Aparna Purohit, ऐसा रहा लेडी श्री राम कॉलेज से लेकर अभी तक का सफर

कौन हैं आमिर खान प्रोडक्शन की हेड Aparna Purohit, ऐसा रहा लेडी श्री राम कॉलेज से लेकर अभी तक का सफर

Aparna Purohit: बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने 2022 में लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद एक लंबा ब्रेक लिया था. वह 2025 में सितारे जमीन पर के साथ बड़े पर्दे पर लौटे. वैरायटी इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि अब वह एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पर ज़्यादा ध्यान देंगे और उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस में अपने रोल से हटने का फैसला किया है. एक्टर ने बताया कि आमिर खान प्रोडक्शंस को अब अपर्णा पुरोहित हेड करेंगी. आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अहम बातें. 

Last Updated: February 5, 2026 | 4:01 PM IST
Actors decision on Aamir Khan Productions - Photo Gallery
1/9

आमिर खान प्रोडक्शन पर एक्टर्स का फैसला

आमिर खान ने कहा कि मैंने एक बड़ा फैसला लिया है. मेरी कंपनी, आमिर खान प्रोडक्शंस को अब अपर्णा पुरोहित हेड कर रही हैं. उनके आने से पहले हमने जितने भी प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी थी, वे सभी 2026 में रिलीज़ हो रहे हैं. हैप्पी पटेल अभी रिलीज़ हुई है और एक दिन और लाहौर 1947 भी रिलीज़ होंगी.

Aparna will take charge - Photo Gallery
2/9

अपर्णा संभालेंगी कमान

उन्होंने आगे कहा कि अपर्णा पूरे प्रोडक्शन हाउस को अकेले संभालने में बहुत काबिल हैं. बेशक, जरूरत पड़ने पर मैं हूं. लेकिन, मैं चाहता हूँ कि वह AKP को इंडिपेंडेंटली चलाएं, अभी मेरी यही सोच है. मैं अलग-अलग कहानियां पढ़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं और सोच रहा हूं कि आगे क्या चुनूं.

Who is Aparna Purohit - Photo Gallery
3/9

अपर्णा पुरोहित कौन हैं?

अपर्णा पुरोहित आमिर खान प्रोडक्शंस की नई CEO हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, अपर्णा दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से BA (ऑनर्स) जर्नलिज्म में ग्रेजुएट हैं और उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से मास कम्युनिकेशंस, फिल्म्स और टीवी में MA किया है.

Completed several projects - Photo Gallery
4/9

कई प्रोजेक्ट को किया पूरा

उन्होंने UTV मोशन पिक्चर्स में लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर अपना सफर शुरू किया. अपर्णा ने BIG पिक्चर्स, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट और दूसरी कंपनियों के साथ काम करने के बाद Amazon Prime Video में क्रिएटिव डेवलपमेंट की हेड बनीं.

SHe has led shows like The Family Man - Photo Gallery
5/9

द फैमिली मैन जैसे शो को किया लीड

तीन साल से ज़्यादा समय के बाद उन्हें 2019 में हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स के पद पर प्रमोट किया गया. इसके बाद 2022 में वह Amazon Prime Video में हेड ऑफ इंडियन और SEA ओरिजिनल्स बनीं. उन्होंने मेड इन हेवन, पाताल लोक, द फैमिली मैन और मिर्ज़ापुर जैसे लैंडमार्क शोज़ को लीड किया है.

Aamir production house is in Aparna hands - Photo Gallery
6/9

अपर्णा के हाथों में आमिर प्रोडक्शन हाउस

अपर्णा साल 2024 में CEO के तौर पर आमिर खान प्रोडक्शंस में शामिल हुईं. उनकी हालिया फिल्म सितारे ज़मीन पर को लीड किया. आमिर ने बताया कि उनके शामिल होने के बाद से जितनी भी फिल्में रिलीज़ हुई हैं. उन सभी को आमिर ने ही हरी झंडी दी थी लेकिन अब आगे वह खुद कमान संभालेंगी.

Recognition among powerful women - Photo Gallery
7/9

पावरफुल महिलाओं में पहचान

अपर्णा पुरोहित को एंटरटेनमेंट के बिजनेस में सबसे पावरफुल महिलाओं में से एक माना जाता है. उन्हें Fortune India की मोस्ट पावरफुल वुमेन लिस्ट में भी शामिल किया गया है.

Family and net worth - Photo Gallery
8/9

फैमिली और नेटवर्थ

बता दें कि अपर्णा की फैमिली और नेटवर्थ के बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है. इसे मनोरंजन और सामान्य जानकारी के मकसद से दिया गया है. इंडिया न्यूज किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.

More News