Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड? कितनी है नेटवर्थ और किस परिवार से आते हैं कबीर बहिया?

कौन हैं कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड? कितनी है नेटवर्थ और किस परिवार से आते हैं कबीर बहिया?

Kabir Bahiya: हाल ही में कृति सेनन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ लंदन में स्पॉट में हुई थीं. ऐसे में फैंस उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के बारे में जानना चाहते हैं. बता दें के कबीर बहिया ब्रिटेन स्थित अग्रणी ट्रैवल एजेंसी के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं. वो वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कबीर का जन्म नवंबर 1999 में हुआ था. इसके हिसाब से उनकी उम्र 26 साल है और वो 35 साल की कृति सेनन से लगभग 9 साल छोटे हैं.

Last Updated: February 24, 2026 | 3:18 PM IST
Kriti Kabir Spotted in London - Photo Gallery
1/8

लंदन में स्पॉट किए गए कृति-कबीर

कबीर और कृति को लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले देखा गया. इसके बाद से उनके डेटिंग रूमर्स को और भी बढ़ावा मिल रहा है. उनकी ये वीडियो किसी फैन ने शूट कर शेयर की थी.

Birthday in Greece - Photo Gallery
2/8

ग्रीस में जन्मदिन

इससे पहले भी कबीर और कृति को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है. कृति और कबीर को ग्रीस में जन्मदिन की छुट्टियां मनाते हुए साथ में स्पॉट किया गया था.

Couple Spotted Together - Photo Gallery
3/8

इन जगहों पर साथ देखे गए कपल

इसके बाद अबू धाबी में और लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भी दोनों को एक साथ देखा गया था. इस दौरान भी उनकी डेटिंग की खबरें काफी चर्चा में रही थीं.

Kabir Attended Nupur Wedding - Photo Gallery
4/8

नुपुर की शादी में थे कबीर

इसके अलावा कृति की बहन नुपुर की शादी में भी कबीर और कृति को साथ में देखा गया था. कबीर ने शादी में गेस्ट्स के साथ काफी इंजॉय किया था.

Not Official Relation of Kriti and Kabir - Photo Gallery
5/8

कबीर कृति ने ऑफिशियल नहीं किया रिश्ता

कबीर और कृति सेनन को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है. हालांकि अभी कबीर या कृति किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और उस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Education of Kabir - Photo Gallery
6/8

कबीर की शिक्षा

कबीर ने रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन से बिजनेस, मैनेजमेंट, मार्केटिंग एंड सर्विसेज की पढ़ाई की है. कबीर बहिया वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के डायरेक्टर हैं.

Kabir is son of Businessman Kuljinder Bahiya - Photo Gallery
7/8

कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं कबीर

कबीर स्थित अग्रणी ट्रैवल एजेंसी के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं. कबीर के परिवार की नेटवर्थ 4000 करोड़ रुपए है. हालांकि उनकी पर्सनल नेटवर्थ की जानकारी नहीं मिल सकी है.

Why Kabir is in Spotlight - Photo Gallery
8/8

अचानक स्पॉटलाइट में क्यों आए कबीर?

कृति के साथ रिश्ते में आने के साथ ही कबीर को बॉलीवुड के कई सितारों की पार्टियों में देखा जाता है. वे महेंद्र सिंह धोनी की पार्टी और हार्दिक पांड्या की पार्टी में भी नजर आए थे.

More News