Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं कल्याणी प्रियदर्शन? टोविनो थॉमस-दुलकर सलमान के साथ ‘लोका चैप्टर 2’ में आएंगी नजर

कौन हैं कल्याणी प्रियदर्शन? टोविनो थॉमस-दुलकर सलमान के साथ ‘लोका चैप्टर 2’ में आएंगी नजर

Kalyani Priyadarshan: पिछले साल डोमिनिक अरुण की सुपरहीरो फिल्म लोका: चैप्टर 1- चंद्रा में नजर आईं एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में अपडेट दिया है कि लोका के सीक्वल पार्ट में वे भी नजर आएंगी. उनके साथ ही फिल्म में टोविनो थॉमस और दुलकर सलमान भी नजर आएंगे. लोका: चैप्टर 2 को प्रमोट करने के लिए हाल ही में एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें इसके अगले पार्ट के लिए भी हिंट दिया गया है. इसमें बताया गया है कि अगला चैप्टर चथन (गॉब्लिन) नाम के एक और जीव के बारे में होगा. इस किरदार का नाम माथन होगा, जिसे टोविनो ने निभाया है. फिल्म में उसके 389 भाई-बहन हैं. एक पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाया गया है कि दुलकर सलमान चार्ली नाम के एक ओडियन (शेपशिफ्टर) निंजा का किरदार निभाएंगे. इन जानकारियों के सामने आने के बाद फैंस के मन में ये सवाल भी है कि आखिर इतनी खूबसूरत दिखने वाली एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन कौन है? आइए जानते हैं…

Last Updated: February 20, 2026 | 1:17 PM IST
Who is Kalyani Priyadarshan - Photo Gallery
1/9

कौन हैं एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन?

कल्याणी प्रियदर्शन पेशे से एक भारतीय एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

Kalyani Priyadarshan Parents and Birth - Photo Gallery
2/9

जन्म और माता-पिता

एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन का जन्म 05 अप्रैल 1993 को चेन्नई के एक मलयाली परिवार में हुआ था. कल्याणी प्रियदर्शन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रियदर्शन और पूर्व एक्ट्रेस लिसी लक्ष्मी की बेटी हैं. कल्याणी का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम सिद्धार्थ है. उनके माता-पिता ने साल 2014 में तलाक ले लिया था.

Kalyani Priyadarshan Education - Photo Gallery
3/9

कितनी पढ़ी लिखी हैं कल्याणी प्रियदर्शन?

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई प्रारंभिक स्कूली शिक्षा लेडी अंडाल चेन्नई में की. स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क से पर्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से आर्किटेक्चर डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया. इसी बीच उन्होंने विलियमस्टाउन थिएटर फेस्टिवल में थिएटर इंटर्नशिप भी की.

Internship in Singapore - Photo Gallery
4/9

सिंगापुर में की इंटर्नशिप

इसके बाद उन्होंने सिंगापुर में थिएटर में काम किया. भारत लौटकर उन्होंने पुडुचेरी के आदिशक्ति थिएटर में अभिनय कार्यशाला में पार्टिसिपेट किया.

Kalyani Priyadarshan in Krish 3 - Photo Gallery
5/9

कृष 3 के लिए किया था काम

एक्ट्रेस ने एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले 2013 में आई फिल्म कृष 3 में असिस्टेंट प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर शुरू किया.

Kalyani Priyadarshan First Film - Photo Gallery
6/9

कल्याणी प्रियदर्शन की पहली फिल्म

कल्याणी प्रियदर्शन की पहली साल 2017 में रिलीज हुई हेलो थी, जिसे तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया था. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्म में वे अभिनेता अखिल अक्किनेनी के साथ नजर आई थीं.

Kalyani Priyadarshan Films - Photo Gallery
7/9

कल्याणी प्रियदर्शन की अन्य फिल्में

कल्याणी प्रियदर्शन 2019 में रिलीज हुई चित्रलहरी, 2020 में रिलीज हुई वराने अवश्यामुंड, 2021 में रिलीज हुई मनाडू, हृदयम और ब्रो डैडी में नजर आई थीं. इसके साथ ही वे 2022 में रिलीज हुई थल्लुमाला जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आईं.

Lokah Chapter 1 - Photo Gallery
8/9

लोका: चैप्टर 1 में आई थीं नजर

2025 में वे लोका चैप्टर 1 में नजर आई थीं. अब वे जल्द इसके सीक्वल लोका: चैप्टर 2 में नजर आएंगी. इसके साथ ही वे जय मेहता की फिल्म प्रलय में भी नजर आने वाली हैं.

Kalyani Priyadarshan with Ranveer Singh - Photo Gallery
9/9

रणवीर सिंह के साथ आएंगी नजर

इस फिल्म में वे रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी और अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. वे इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाएंगी. इस फिल्म के लीड फीमेल रोल के लिए रणवीर सिंह ने ही उन्हें मनाया था.

More News