Koel Mallick: जानिए कौन हैं बंगाल की ‘ब्यूटी’ कोयल मल्लिक जिन्हें TMC ने बनाया उम्मीदवार?, पढ़ें पूरी खबर
Koel Mallick: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव के लिए टीएमसी एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने 4 कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है. दीदी की पार्टी ने पूर्व DGP राजीव कुमार, बाबुल सुप्रियो, बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी को उम्मीदवार बनाया है, जो अब पश्चिम बंगाल के चुनाव में दिखाई देंगे. चलिए जानते हैं कोयल मलिक कौन हैं?
टीएमसी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल की TMC ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उम्मीदवारों का ऐलान किया और शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही यह आशा की है कि यह लोग तृणमूल कांग्रेस की संघर्षशील विरासत को संभालेंगे. इसके अलावा राज्य के नागरिकों के अधिकारों व गरिमा की रक्षा के संकल्प को आगे लेकर चलेंगे.
एक्ट्रेस को बनाया कैंडिडेट
बता दें कि कोयल मल्लिक बंगाल फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं और अपनी शानदार छाप छोड़ी है. इस जानी-मानी अभिनेत्री कोयल ने साल 2003 में फिल्म नतुन बौ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था.
एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर
एक्ट्रेस कोयल मल्लिक ने अभी तक सक्रिय राजनीति से दूरी बनाई रखी है लेकिन अब वह तृणमूल कांग्रेस के मुद्दों को जनता के सामने रखती नजर आएंगी. हालांकि, फैसला तो चुनाव के बाद होगा कि उनका जादू लोगों पर चला कि नहीं और वह प्रभावित कर पाई या नहीं.
कोलकाता में हुआ जन्म
अभिनेत्री Koel Mallick के जन्म की बात करें तो यह 5 अप्रैल 1982 को कोलकाता हुआ था. एक्ट्रेस के पिता रंजीत मल्लिक एक फिल्म अभिनेता हैं और मां दीपा मल्लिक एक अभिनेत्री और नृत्यांगना हैं. मतलब वह एक फिल्मी परिवार में जन्मीं और उसी माहौल में पली-बढ़ी हैं.
कोयल की एजुकेशन पर एक नजर
बता दें कि कोयल ने अपनी शुरुआती शिक्षा मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स कोलकाता से पूरी की. फिर उन्होंने स्नातक के तौर पर बंगाली साहित्य में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने एजुकेशन के वक्त ही मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना स्टार्ट कर दिया था.
सोशल वर्कर भी हैं कोयल
कोयल सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं रही हैं. उन्होंने सोशल वर्कर के तौर पर भी खुद को पेश किया. वह विधवाओं और बच्चों के लिए काम करती हैं. वो अपनी फैमिली में पहली सदस्य हैं, जो राजनीति में कदम रख रही हैं.
प्रोड्यूसर से की शादी
कोयल ने साल 2013 में प्रोड्यूसर निसपल सिंह से शादी की. बंगाली सिनेमा में निसपल एक जाना माना चेहरा हैं. दोनों शादी से पहले रिलेशन में रहे थे. हालांकि, उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी को ग्लैमर की दुनिया से दूर रखा.
दो बच्चों की मां
एक्ट्रेस ने शादी के बाद साल 2020 में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कबीर रखा. फिर साल 2024 में उनके घर एक नन्ंही परी का आगमन हुआ. कोयल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है.
डिस्क्लेमर
यह लेख मनोरंजन के मकसद से है और कई स्त्रोतों से जानकारी के आधार पर लिखा गया है. इसमें किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. इंडिया न्यूज डॉट इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है. फोटो क्रेडिट Insta/ yourkoel