Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं रोजर बिन्नी की बहु मयंती? क्रिकेट से क्या है कनेक्शन, हॉटनेस में देती है बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात

कौन हैं रोजर बिन्नी की बहु मयंती? क्रिकेट से क्या है कनेक्शन, हॉटनेस में देती है बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात

Who Is Mayanti Langer: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी की बहु मयंती लैंगर अक्सर चर्चा में रहती हैं. मयंती लैंगर भारत के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी है, जो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. मयंती लैंगर एक फेमस स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और टीवी एंकर के तौर पर काम करती हैं. वह अक्सर बड़े इंटरनेशनल मैचों के दौरान होस्टिंग करती दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूब फॉलोइंग है. वैसे तो मयंती लैंगर स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर मशहूर हैं, लेकिन उन्होंने अपने फुटबॉल से अपने करियर की शुरुआत की थी. ऐसे में आइए जानते हैं मयंती लैंगर से जुड़ी सारी डिटेल्स…

Last Updated: March 1, 2026 | 6:01 PM IST
Sports Anchor Mayanti Langer - Photo Gallery
1/8

कौन हैं मयंती लैंगर?

मयंती लैंगर भारत के पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और क्रिकेटर रोजर बिन्नी की बहु हैं. वह देश की टॉप स्पोर्ट्स एंकरों में गिनी जाती हैं, जो स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ी हुई हैं. वह अक्सर बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट को होस्ट करती दिखाई देती हैं.

Mayanti Langer - Photo Gallery
2/8

कहां से की पढ़ाई?

मयंती लैंगर का जन्म 1985 में दिल्ली में हुआ था. उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल संजीव लैंगर भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां प्रेमिंदा लैंगर एक टीचर हैं. मयंती लैंगर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की है.

Mayanti Langer Sports Anchor - Photo Gallery
3/8

स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में बनाया करियर

मयंती लैंगर को शुरुआत से स्पोर्ट्स में रुचि थी. जब वह अमेरिका में हायर स्टडीज के लिए पहुंची, तो खेल में उनकी रुचि और भी बढ़ गई. मयंती अपने कॉलेज के दौरान फुटबॉल खेलना शुरू किया. इसके बाद उन्हें पहली बार फीफा बीच फुटबॉल (FIFA Beach Football) में गेस्ट एंकर के तौर पर बुलाया गया. इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स एंकरिंग में ही अपना करियर आगे बढ़ाया.

Mayanti Langer Career - Photo Gallery
4/8

Zee स्पोर्ट्स से की शुरुआत

मयंती लैंगर ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 'जी स्पोर्ट्स' चैनल के शो 'फुटबॉल कैफे' से हुई. वहां पर मयंती ने होस्ट और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया. इसके बाद मयंती लैंगर ने नेहरू कप और इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) जैसे टूर्नामेंटों की मेजबानी की.

Mayanti Langer TV Anchor - Photo Gallery
5/8

फीफा वर्ल्ड कप में की होस्टिंग

मयंती लैंगर ने 2010 फीफा विश्व कप, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की, जिससे उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली. इसके बाद मयंती ने साल 2011 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने 2011, 2015, 2019 के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में होस्टिंग की. इससे उन्हें ग्लोबल लेवल पर बड़ी पहचान मिली. इतना ही नहीं, मयंती लैंगर IPL के कई सीजन में भी मेजबानी करते नजर आई हैं.

Mayanti Langer Husband - Photo Gallery
6/8

स्टुअर्ट बिन्नी से रचाई शादी

स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर ने भारत के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी से शादी रचाई है. उन दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2012 में शादी की. इन दोनों की पहली मुलाकात इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) के दौरान हुई थी. स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने करियर के दौरान समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया था. यही वजह है कि मौजूदा समय में मयंती लैंगर अपने पति से ज्यादा फेमस हैं.

Mayanti Langer Net Worth - Photo Gallery
7/8

मयंती लैंगर की नेटवर्थ

स्टुअर्ट बिन्नी की वाइफ मयंती लैंगर अक्सर स्पोर्ट्स इवेंट और क्रिकेट मैचों की मेजबानी करती हैं, जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है. इसके अलावा मयंती लैंगर सोशल मीडिया पर एक फेमस चेहरा बन चुकी हैं, जिससे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स ब्रांड के विज्ञापन भी करती हैं, जिससे अच्छी इनकम होती है. हालांकि उनकी कुल कमाई को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मयंती लैंगर की नेटवर्थ लगभग 80-85 करोड़ रुपये तक आंकी गई है.

Mayanti Langer Social Media - Photo Gallery
8/8

सोशल मीडिया पर भी फेमस

मयंती लैंगर सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर मयंती के 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. फैंस उनकी ग्लैमरस लुक के अंदाज को काफी पसंद करते हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

More News