Who Is Nisha Upadhyay: कौन हैं निशा उपाध्याय जिन्होंने भरे मंच पर एंकर को मार दी चप्पल? पूरे बिहार में मचा बवाल
कौन हैं निशा उपाध्याय: एक भोजपुरी स्टेज शो के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब सिंगर निशा उपाध्याय ने अपना आपा खो दिया और ऑडियंस के सामने एंकर को चप्पल से मार दिया. खबर है कि यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब एंकर ने स्टेज पर उनके परफॉर्मेंस रेट के बारे में बात की. इस अचानक हुई हरकत से लोग हैरान रह गए. तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं निशा उपाध्याय और क्या है पूरा विवाद?
कौन हैं निशा उपाध्याय?
भोजपुरी संगीत की दुनिया में निशा उपाध्याय एक जाना-माना नाम हैं. वह मूल रूप से बिहार के सारण जिले के गौर बसंत गांव की रहने वाली हैं और फिलहाल पटना में रहती हैं.
लोक गीतों से बनाई पहचान
निशा उपाध्याय ने अपनी दमदार आवाज और लोक गीतों के खास अंदाज की वजह से उन्होंने बिहार के साथ-साथ पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनके कार्यक्रमों में अक्सर हजारों की भीड़ जुटती है.
वायरल हो रहे निशा उपाध्याय के वीडियो में क्या है?
निशा उपाध्याय का एक वीडियो इस वक्त लोगों को हैरान कर रहा है जिसमें वो सरेआम शो के एंकर को मारने के लिए सैंडल तक निकालती दिख रहीं है. वो गुस्से से आगबबूला दिख रही हैं और उन्हें लोग शांत करवाते नजर आ रहे हैं.
निशा ने क्यों उठाया सैंडल ?
बताया जा रहा है कि परफॉर्मेंस के बीच एंकर ने निशा की फीस को लेकर कुछ भद्दी और अश्लील बातें कह दीं. बस यही सुनकर सिंगर अपना आपा खो बैठीं और एंकर की तरफ अटैकिंग मोड में आगे बढ़ीं. वह गुस्से से बिफरी दिख रहीं. वहां मौजूद हर कोई उन्हें रोकने की कोशिश में लगा दिख रहा.
क्या है पूरा विवाद?
बताया जा रहा है कि निशा का ये वीडियो असारण जिले के किसी इवेंट का है. कहा जा रहा है कि एंकर उस समय स्टेज पर निशा उपाध्याय का रेट बता रहा था, जिसके बाद 'भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने भरे मंच पर एंकर को चप्पल मार दी.अब सोशल मीडिया पर लोग भी इसपर रिएक्शन दे रहे हैं और अपना गुस्सा जता रहे हैं.
लाइव शो के दौरान हुई फायरिंग
निशा उपाध्याय भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित लोक गायिका और स्टेज परफॉर्मर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. वर्ष 2023 में एक लाइव शो के दौरान हुई फायरिंग की घटना में वह घायल भी हुई थीं, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आई थीं. ताजा विवाद ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है.
चार साल की उम्र में शुरू किया था गाना
निशा ने चार साल की उम्र में गाना शुरू किया था और तब से YouTube और Facebook पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन गई है, जहाँ लाखों लोग उनकी परफॉर्मेंस देखते हैं.
निशा उपाध्याय की पर्सनल लाइफ
निशा के परिवार में दो भाई हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं, और किसी भी रिलेशनशिप की कोई खबर नहीं आई है. अभी, वह सिंगल हैं और मुख्य रूप से अपने सिंगिंग करियर पर फोकस कर रही हैं, जिससे भोजपुरी सिनेमा और लोक संगीत के फैंस के बीच उनकी अच्छी पहचान बन गई है.