Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Patralekha Paul: पत्रलेखा पॉल कौन हैं, किससे की है शादी? एजुकेशन-धर्म और इंस्टाग्राम लाइफ सहित जानें उनके बारे में सबकुछ

Patralekha Paul: पत्रलेखा पॉल कौन हैं, किससे की है शादी? एजुकेशन-धर्म और इंस्टाग्राम लाइफ सहित जानें उनके बारे में सबकुछ

Patralekhaa Paul: पत्रलेखा पॉल का असली नाम अन्विता पॉला है लेकिन उन्हें लोग पत्रलेखा के नाम से जानते हैं. वह बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की पत्नी और बेहतरीन अभिनेत्री हैं. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. पत्रलेखा ने ‘सिटी लाइट्स’ से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था. इस मूवी में उनके साथ राजकुमार राव थे. आइए जानते हैं उनके बारे में और भी बहुत कुछ.

Last Updated: February 20, 2026 | 12:20 PM IST
Who is Patralekha - Photo Gallery
1/11

पत्रलेखा कौन हैं?

पत्रलेखा बॉलीवुड अभिनेत्री और जाने माने एक्टर राजकुमार राव की पत्नी हैं. वह FTII की एक्स स्टूडेंट रह चुकी हैं. उनका असली नाम अन्विता है, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं.

Patralekha was born in Meghalaya - Photo Gallery
2/11

पत्रलेखा का जन्म मेघालय में हुआ

पत्रलेखा का जन्म 20 फरवरी 1989 को मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हुआ. उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेड और मां गृहिणी हैं. बता दें कि पत्र लेखा एक बड़ी बहन हैं पर्णलेखा, जो कवयित्री हैं. उनके छोटे भाई का नाम अग्निश है. अभिनेत्री के पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखें.

Patralekha education - Photo Gallery
3/11

पत्रलेखा की एजुकेशन

पत्रलेखा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई असम के एक स्कूल से की थी. इसके अलावा बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल से पढ़ी हैं. मुंबई के एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन पूरी की. पढ़ाई के दौरान उन्हें टाटा डोकोमो, ब्लैकबेरी जैसे कई विज्ञापन मिले. पत्रलेखा के पिता उन्हें अकाउंटेड बनाना चाहते थे.

Patralekha entry into Bollywood - Photo Gallery
4/11

पत्रलेखा की बॉलीवुड में एंट्री

एक्ट्रेस की पहली फिल्म राजकुमार राव के अपोजिट 'सिटी लाइट्स' 2014 में की. यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरूआत हुई. इस मूवी के डायरेक्टर हंसल मेहता थे.

Worked in the best films - Photo Gallery
5/11

बेहतरीन फिल्मों में काम किया

पत्रलेखा ने सिटी लाइट्स के अलावा, बदनाम गली, लव गेम्स, नानू की जानू, बॉस जैसी फिल्मों में काम किया. उन्हें स्विमिंग, घुड़सवारी और बास्केटवॉल का भी शौंक है.

Patralekhaa marries Rajkummar Rao - Photo Gallery
6/11

पत्रलेखा की राजकुमार राव से शादी

दोनों सितारों ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए. बाद में उनकी एक बेटी भी हुई जिसका नाम पार्वती पॉल राव है. आज दोनों कपल अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं.

Active on social media - Photo Gallery
7/11

सोशल मीडिया पर एक्टिव

पत्रलेखा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके लाखों फैंन फॉलोइंग हैं. वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

Champion of marriage equality - Photo Gallery
8/11

शादी में बराबरी की चैंपियन

अपनी शादी में पत्रलेखा ने बराबरी के एक सिंबॉलिक काम के तौर पर राजकुमार राव को सिंदूर लगाया था. अक्सर राजकुमार राव की पत्नी कहे जाने के बावजूद उनकी फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान.

Both have great cars - Photo Gallery
9/11

दोनों के पास शानदार कारें

पत्रलेखा अपने पति राजकुमार राव के साथ काफी दौलत शेयर करती हैं. इस कपल के पास जुहू में 44 करोड़ का सी-फेसिंग ट्रिपलक्स अपार्टमेंट है. उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस KAMPA Films है. उनकी लाइफस्टाइल में लग्जरी कारें और बाइक शामिल हैं.

Which religion does Patralekha follow - Photo Gallery
10/11

पत्रलेखा किस धर्म को फॉलो करती हैं?

बता दें कि पत्रलेखा हिंदू धर्म में विश्वास करती हैं और उन्होंने इसी रीति-रिवाज से शादी भी की थी. उन्हें ट्रेवलिंग और किताबें पढ़ना भी अच्छा लगता है.

Disclaimer - Photo Gallery
11/11

डिस्क्लेमर

यह लेख मनोरंजन के लिए है. इसमें किसी की छवि को धूमिल नहीं किया गया है. Photo credit: patralekhaa Instagram

More News