Who Is Sarthak Ranjan: शिव भक्त सार्थक रंजन का इस बड़े राजनेता से है ताल्लुक, जानें कैसे तय किया क्रिकेट का सफर?
Who Is Sarthak Ranjan: सार्थक रंजन बिहार के पूर्णिया से सांसद Pappu Yadav उर्फ राजेश रंजन के बेटे हैं. राजनीतिक परिवार से आने के बाद भी सार्थक राजनीति से दूर रहते हैं. सार्थक रंजन क्रिकेट की दुनिया में उभरता एक नाम बनता जा रहा है. दिल्ली प्रीमियर लीग से उन्होंने अपनी पहचान बनाई. उनके बारे में जानने के लिए यह फोटो गैलरी देंखें.
सार्थक रंजन कौन हैं?
सार्थक बिहार के नेता पप्पू यादव के बेटे हैं. पिता राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं और बेटा पॉलिटिक्स से उतनी ही दूरी बनाए रखता है. 25 सितबंर साल 1996 में जन्मे सार्थक की उम्र 29 साल है. उनकी मां रंजीत रंजन, कांग्रेस टिकट पर छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के तौर पर सेवाएं दी हैं.
क्रिकेटर हैं सार्थक
सार्थक ने बचपन से ही क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दिया है और मैदान पर अपने प्रदर्शन के दम पर IPL में जगह बनाई है. उनके परिवार ने उनकी ट्रेनिंग, पढ़ाई और डोमेस्टिक क्रिकेट जर्नी में सपोर्ट किया. KKR द्वारा उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के बाद सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या सार्थक रंजन को IPL 2026 मैचों में खेलने का मौका मिलता है? IPL सेटअप का हिस्सा बनना उनके क्रिकेट करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है.
आईपीएल में बनाई जगह
बिहाल के इस लाल ने जनवरी 2016 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना T20 डेब्यू किया. क्रिकेट के जुनून को बरकरार रखते हुए आईपीएल में जगह बनाई. कोलकाता की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा. अब देखना होगा कि वह कितना कमाल दिखा पाते हैं?
इंटरनेशनल लेवल पर नहीं मिला मौका
सार्थक रंजन ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई ऐसा मौका नहीं मिल सका, जिससे वे खुद को साबित कर सकें. हालांकि, वह टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मैच खेल चुके हैं. सार्थक ने साल 2016, 2017 में दिल्ली की ओर से रणजी डेब्यू के दौरान गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग की थी. सार्थक को राइट हैंड बैटिंग और लेग ब्रेक बॉलिंग के लिए जाना जाता है.
शिव के भक्त हैं सार्थक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सार्थक रंजन का धर्म के प्रति झुकाव भी काफी देखने को मिलता है. वह भगवान शिव के भक्त हैं. वे अपनी सक्सेस में भगवान भोलेनाथ की कृपा और पेरेंट्स का आशीर्वाद मानते हैं.
सार्थक रंजन की नेटवर्थ
सार्थक रंजन की नेट वर्थ और सैलरी पब्लिक में उपलब्ध नहीं है क्योंकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं. हालांकि, IPL 2026 के ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा गया.
सार्थक रंजन की एजुकेशन
सार्थक रंजन ने जीडी गोयनका स्कूल से पढ़ाई की इसके अलावा ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है. उन्होंने मेंटल हेल्थ की दिक्कतों से जूझने और अपने माता-पिता की पहचान से हटकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश के बारे में बात की है.
फिटनेस का रखते हैं ख्याल
सार्थक रंजन अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह काफी पॉपुलर हैं और क्रिकेट के अलावा एक हैंडसम मैन हैं.
डिस्क्लेमर
यह लेख विभिन्न स्त्रोतों से ली गई जानकारी पर आधारित है. यह मनोरंजन के लिए है न कि किसी की छवि धूमिल करने के लिए. इंडिया न्यूज किसी भी तरह के विवाद की पुष्टि नहीं करता हैं