शार्क टैंक इंडिया की नई जज, शैली मेहरोत्रा कौन हैं? किसने दी थी ‘दबंग शार्क’ वाली चेतावनी
Shark Tank India Season 5: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में इस सीजन एक नई शार्क की एंट्री ने चर्चा को बहुत बढ़ा दिया है. उद्यमी और निवेशक शैली मेहरोत्रा अब शो के पैनल में नजर आने वाली हैं, लेकिन बड़ी बात यह है कि शो जॉइन करने से पहले उन्हें एक ऐसी चेतावनी मिली, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. आइए जानते हैं.
शार्क टैंक इंडिया की नई जज शैली मेहरोत्रा
शार्क टैंक इंडिया की नई सदस्य शैली मेहरोत्रा ने शो में ऐसे समय प्रवेश किया जब यह अफवाहें थीं कि पुराने जज नए सदस्यों को धमकाते रहते हैं और उनके बातचीत दबाव बनाएं रहते हैं. इन पुराने जजों में अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, पीयूष बंसल और विनीता सिंह हैं.
शार्क टैंक इंडिया की नई जज शैली मेहरोत्रा
शो में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए शैली ने कहा, हम सभी एक ही होटल में ठहरे हुए थे, तभी एक शार्क ने मुझे बताया कि पुराने शार्क नए लोगों को बहुत परेशान करते हैं, वे उन्हें बोलने नहीं देते.
शार्क टैंक इंडिया की नई जज शैली मेहरोत्रा
इसके बाद, शैली ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही पैनल से सीधे बात करने का फैसला किया. उन्होंने कहा जब मैं उन सभी से मिली, तो पहले ही बता दिया था कि किसी ने मुझे बताया कि आप सभी नए कलाकारों को धमकाते हैं, लिकिन वे हैरान रह गए. बोले, 'यह तो बहुत बुरा है.
शार्क टैंक इंडिया की नई जज शैली मेहरोत्रा
आगे शैली कहती हैं, मुझे लगता है कि वे मेरी बात समझ गए, और इससे मुझे बहुत फायदा हुआ. हर पिच के दौरान, अनुपम मेरी तरफ मुड़कर कहते, अब आप बोलो, तो मुझे अच्छा लगा.
शार्क टैंक इंडिया की नई जज शैली मेहरोत्रा
शैली मेहरोत्रा फिक्सडर्मा की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. फिक्सडर्मा एक त्वचाविज्ञान केंद्रित स्किनकेयर कंपनी है जो चिकित्सा और सौंदर्य पर आधारित है.
शार्क टैंक इंडिया की नई जज शैली मेहरोत्रा
उनकी कहानी का सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह एक आत्मनिर्भर महिला हैं और बाहरी निवेशकों पर निर्भर हुए बिना फिक्सडरमा की स्थापना की हैं.
शार्क टैंक इंडिया की नई जज शैली मेहरोत्रा
शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 की नई जज शैलि मेहरोत्रा एक आत्मनिर्भर उद्यमी हैं. उनकी कंपनी का मूल्यांकन 1,500 करोड़ रुपये और वार्षिक राजस्व 187 करोड़ रुपये है.
शार्क टैंक इंडिया की नई जज शैली मेहरोत्रा
2010 में स्थापित, फिक्सडर्मा त्वचा स्वास्थ्य के प्रति अपने सही दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली एक अग्रणी त्वचा विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित स्किनकेयर कंपनी है.