कौन हैं आकृति नेगी? रह चुकी है स्प्लिट्सविला 15 की विजेता, भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दिया फिल्मों में काम करने का ऑफर
Splitsvilla 15 Winner Akriti Negi: स्प्लिट्सविला 15 की विजेता आकृति नेगी टीवी शो राइज एंड फॉल में भी नजर आई थी. इस शो से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इस शो में आकृति नेगी और पवन सिंह के बॉन्ड ने काफी चर्चा बटोरी थी. आइये जानते हैं यहां आकृति नेगी के बारे में और देखते हैं उनकी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें
कौन है आकृति नेगी?
आकृति नेगी एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वो इंस्टग्राम पर डांस वीडियो और रील बनाती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
स्प्लिट्सविला 15' की विनर थी आकृति नेगी
आकृति नेगी ने मॉडलिंग और रियलिटी शोज जैसे 'रोडीज' में हिस्सा लिया है. इसके अलावा आकृति नेगी स्प्लिट्सविला 15' की विनर भी रह चुकी हैं. इस शो में आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हुई थी.
राइस एंड फॉल में नजर आई थी आकृति नेगी
इसके बाद आकृति नेगी 2015 में रियलिटी शो राइस एंड फॉल में नजर आई थी और इस शो में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गी थी.
पवन सिंह के साथ जुड़ा था आकृति नेगी का नाम
राइस एंड फॉल में आकृति नेगी का नाम पवन सिंह के साथ जोड़ा गया था. पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार माने जाते हैं. उनकी अदकारी गायकी और बिंदास अंदाज के लोग दीवाने हैं.
आकृति नेगी के साथ पवन सिंह ने भी की थी राइस एंड फॉल में एंट्री में एंट्री
राइस एंड फॉल में एंट्री में एंट्री करने से पहले पवन सिंह काफी विवादों में थे. भोजपुरी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने उन पर बैड टच करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वो काफी ज्यादा विवादों में आ गए थे. शो में एक्टर ने आकृति नेगी फिल्म में काम देने का ऑफर भी दिया था.
आकृति नेगी का पवन सिंह के साथ लव एंगल
शो से बाहर आने के बाद आकृति नेगी ने पवन सिंह के साथ अपने लव एंगल पर बात की थी. बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में आकृति नेगी ने कहा था कि उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगा है कि पवन संग उनका लव एंगल दिखाया गया. आकृति ने पवन सिंह को अपना भैया भी बताया था. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा था कि मैने पहले दिन से ही उन्हें भैया बोला है, लेकिन मेकर्स ने भैया वाला पार्ट कट कर दिया और लव एंगल दिखा दिया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था.
आकृति नेगी ने इंटरव्यू में किया पवन सिंह को लेकर खुलासा
आकृति नेगी ने इंटरव्यू में बताया था कि फिनाले में धनश्री और मुझे कहा गया था की हमे पवन जी से कहना होगा कि मुझे आपसे शादी करनी है. इसकी स्क्रिप्ट दी थी. मुझे ये बात तब बहुत अजीब लगी थी, वो मेरे बड़े भैया जैसे हैं. तो मुझे ऐसा क्यों बोला गया.
पवन सिंह ने की थी आकृति नेगी को फिल्म
आकृति ने पवन सिंह के फिल्म ऑफर करने पर भी बात की थी और इंटरव्यू में कहा था कि, वो भी मेरे लिए शॉकिंग था कि पहले ही दिन ऐसे कौन कहता है., मैंने पवन सिंह जी के गाने सुने थे लेकिन फिल्में नहीं देखी थी. फिनाले के दिन बातचीत में पता चला कि वो सीरियस हैं. वो मुझे फिल्म में हीरोइन लेंगे और उसके हीरो वो खुद होंगे. मुझे झटका लगा कि ऐसा कैसे होगा. मैं तो उन्हें भइया मानती हूं.
मिडल-क्लास परिवार से आती है आकृति नेगी
बता दें आकृति नेगी एक मिडल-क्लास परिवार से आती हैं, उनका जन्म 2002 में लखनऊ, उत्तर प्रदेश, में हुआ है. सोशल मीडिया पर आकृति नेगी काफी एक्टिव हैं.
आकृति नेगी के अफेयर के बारे में
आकृति नेगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती हैं. फैंस उनके हर अंदाज को काफी पसंद करते हैं. आकृति नेगी की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. वो पहले जशवन्थ बोपन्ना (Jashwanth Bopanna) के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों ने MTV Splitsvilla X5 शो के दौरान एक-दूसरे को डेट किया था. शो के बाद भी दोनों काफी समय तक एक दूसरे के साथ थे दोनों की बॉन्डिंग फैन्स को काफी पसंद आती थी. लेकिन 2025 में आकृति नेगी और जशवन्थ का ब्रेकअप हो गया, दोनों के ब्रेकअप ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी.