IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाला कौन? 35 गेंदों में ठोकी थी सेंचुरी, गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूका
2025 में ठोकी थी सेंचुरी
पिछले साल 2025 के IPL में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था.
14 साल में किया कारनामा
उन्होंने सबसे कम उम्र (14 साल 32 दिन) में शतक लगाने का कारनामा करते हुए क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने 38 गेंदों में 101 रन मारे थे.
35 गेंद में शतक
इस दौरान उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं, यह कारनामा उन्होंने गुजरात के खिलाफ किया था.
मैदान पर बनाया दबदबा
उनकी इस विस्फोटक पारी में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली थी और उन्होंने मैदान पर पूरी तरह अपना दबदबा बनाया था.
बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
हालांकि, वह उस समय एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए थे, जो IPL के सबसे महान रिकॉर्ड्स में से एक है.
गेल के नाम रिकॉर्ड
यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया था. जबकि वैभव ने 35 में ठोके थे.
रिकॉर्ड के करीब थे वैभव
सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन अंत में उस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम नहीं कर पाए थे. फिर भी उनकी यह पारी उस सीज़न की सबसे यादगार पारियों में से एक रही थी और क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी चर्चा का विषय बनी थी.