हॉलीवुड जैसी खूबसूरती, एथलीट की फिटनेस… कौन हैं RCB बैटर की ‘सुपरवुमन’ वाइफ?
Tim David Love Story: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खतरनाक बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही में टिम डेविड ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा छक्का लगाया, तो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा. इसके बाद से सोशल मीडिया पर टिम डेविड की चर्चा तेज हो गई. अब टिम डेविड 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी की ओर से खेलने उतरेंगे. फैंस को टिम डेविड से एक बार फिर इसी तरह के पावर हिटिंग शो की उम्मीद है. इस दौरान कई फैंस टिम डेविड की पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए. ऐसे में आपको बता दें कि टिम डेविड की शादी हो चुकी है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हॉकी प्लेयर स्टेफनी केरशॉ से शादी की है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स खेल चुकी हैं.
कौन हैं टिम डेविड की वाइफ?
टिम डेविड की वाइफ का नाम स्टेफनी केरशॉ (Stephanie Kershaw) है. वह ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम (Hockeyroos) की मुख्य सदस्य हैं. स्टेफनी केरशॉ ने ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है. केरशॉ ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लिया था.
कहां हुई थी दोनों की मुलाकात?
टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुई थी. उस समय डेविड और स्टेफनी अपने प्रोफेशनल खेलों में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. स्पोर्ट्स के लिए दोनों के जुनून और अनुशासन ने उनके रिश्ते की नींव रखी.
कब हुई शादी?
टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई. कपल ने जुलाई 2023 में पर्थ में एक निजी समारोह में शादी रचाई. उनकी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए.
एक-दूसरे को पूरा सपोर्ट
टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ एक दूसरे को जरूरतों को समझते हैं. वह हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं. स्टेफनी को अक्सर टिम डेविड को सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में देखा जाता है.
फिटनेस फ्रीक हैं डेविड की वाइफ
टिम डेविड की वाइफ स्टेफनी केरशॉ एक सुपर एथलीट हैं. वह खुद की फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान रखती हैं.
खूबसूरती में एक्ट्रेसेस की फेल
खूबसूरती की बात करें, टिम डेविड की वाइफ स्टेफनी केरशॉ अपने बोल्ड और ग्लैमर लुक्स के लिए जानी जाती हैं. उनकी खूबसूरती के आगे एक्ट्रेस और मॉडल भी फेल दिखाई देते हैं. टिम डेविड और स्टेफनी अक्सर छुट्टियों में एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं.
लाइमलाइट से दूर
टिम डेविड और उनकी वाइफ लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वह फेमस एथलीट होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं.
टिम डेविड कब खेलेंगे अगला मैच?
टिम डेविड IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. वह 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए उतरेंगे.