Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन थे मयंक पवार? जिनकी मौत से पसरा सोशल मीडिया पर मातम, उम्र से लेकर नेट वर्थ तक… जानें सबकुछ

कौन थे मयंक पवार? जिनकी मौत से पसरा सोशल मीडिया पर मातम, उम्र से लेकर नेट वर्थ तक… जानें सबकुछ

Mayank Pawar Death: रियलिटी टीवी स्टार और फिटनेस ट्रेनर मयंक पवार नहीं रहे. उन्हें MTV के स्प्लिट्सविला सीजन 7 से पहचान मिली थी. उनके निधन की दुखद खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई. पोस्ट में उन्हें एक भाई, चैंपियन, मेंटर और प्रेरणा बताया गया जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे.
Last Updated: February 24, 2026 | 6:58 PM IST
Mayank Pawar passed away on February 23. - Photo Gallery
1/8

मयंक पवार का 23 फरवरी को निधन हो गया

मयंक पवार के करीबी लोगों ने उनके इंस्टाग्राम पेज पर यह खबर शेयर करते हुए बताया कि सोमवार 23 फरवरी 2026 को उनका निधन हो गया.

Mayank Pawar was 37 years old. - Photo Gallery
2/8

37 साल के थे मयंक पवार

मयंक पवार का 37 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर से फिटनेस कम्युनिटी सदमे में है. हालांकि, उनके इंस्टाग्राम पेज पर उनकी मौत और प्रार्थना सभा की तारीख के बारे में एक बयान शेयर किया गया है.

What is the cause of Mayank Pawar's death? - Photo Gallery
3/8

क्या है मयंक पवार के मौत का कारण?

स्प्लिट्सविला सीजन 7 फेम मयंक पवार के मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला हैं. लेकिन मयंक की मौत के खबर के बाद उनके करीबी दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं.

Mayank Pawar got recognition from the reality show Splitsvilla. - Photo Gallery
4/8

मयंक पवार को स्प्लिट्सविला रियलिटी शो से मिली पहचान

मयंक पवार ने स्प्लिट्सविला 7 में अपने रोल से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. शो में उनकी पर्सनैलिटी काफी अलग थी—शांत व्यवहार और पॉजिटिव सोच. जब वह एलिमिनेट हुए तो माहौल बेहद इमोशनल हो गया. शो की होस्ट सनी लियोनी भी उस समय इमोशनल हो गई थीं. यह पल आज भी दर्शकों को याद है. मयंक भले ही शो नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीत लिया.

Mayank Pawar's career - Photo Gallery
5/8

मयंक पवार का करियर

टेलीविजन के अलावा, उन्होंने फिटनेस की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. मयंक सात बार मिस्टर इंडिया विनर रहे और एक बार मिस्टर इंडिया का प्रतिष्ठित खिताब भी जीता, जो उनके डेडिकेशन और डिसिप्लिन को दिखाता है.

Mayank Pawar's death sparks an outpouring of grief on social media. - Photo Gallery
6/8

मयंक पवार की मौत से सोशल मीडिया पर दुख की लहर

जैसे ही यह खबर आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने लिखा कि उन्हें इस पर यकीन नहीं हो रहा है. कुछ ने स्प्लिट्सविला 7 की पुरानी क्लिप शेयर करके उन्हें याद किया. उनके करीबी दोस्तों और जानने वालों ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं और मयंक को एक नेक दिल इंसान बताया.

A prayer meeting will be held for Mayank Pawar on Wednesday. - Photo Gallery
7/8

बुधवार को मयंक पवार के लिए एक प्रार्थना सभा रखी जाएगी

परिवार ने 25 फरवरी को मयंक के लिए एक प्रार्थना सभा रखी है. पोस्ट में लिखा है कि आप एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा थे. मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. कृपया उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हों और मयंक को याद करें. ओम शांति.

Mayank Pawar's net worth - Photo Gallery
8/8

मयंक पवार की नेट वर्थ

उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग ₹40 लाख से ₹60 लाख थी. MTV स्प्लिट्सविला के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ उनकी इनकम लगातार बढ़ रही थी. मयंक पवार ने रियलिटी शो, ब्रांड कोलेबोरेशन, मॉडलिंग असाइनमेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन के जरिए कमाई की.

More News