Shehnaaz Gill ने क्यों कहा मैं हमेशा देती नहीं रह सकती, आखिर उनका क्या मतलब था?
Shehnaaz Gill: एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल ने कई फिल्मों में काम किया. पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर सबका दिल जीतने वाली शहनाज गिल का आज जन्मदिन है. शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला संग बॉन्ड के लिए भी खूब जाना जाता है. एक बार सिद्धार्थ ने शहनाज को ‘सिगरेट’ का नाम दिया था. आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.
प्यार दोनों तरफ से होता है
शहनाज गिल ने कहा कि प्यार सिर्फ साथ रहने के बारे में नहीं है. वे इसे बराबर कोशिश और समझ बताती हैं. उनका मानना है कि एक महिला उतने ही प्यार की हकदार है जितना वह देती है. शहनाज ने कहा कि जिसे आपकी कद्र नहीं है आप ऐसे इंसान पर इन्वेस्ट नहीं कर सकते. एकतरफ़ा रिश्ते में समय बर्बाद करने से अच्छा है चीजों को खत्म कर दें.
पार्टनर में क्या है पसंद
एक इंटरव्यू में शहनाज ने बताया कि वह पार्टनर में कुछ खूबियां होनी चाहिए. जैसे, समझ, खुले विचारों वाला होना, इंडिपेंडेंट, बिना मोबाइल के बात कर सकें और एक-दूसरे को स्पेस दे सके. एक्ट्रेस ने रिश्तों में फाइनेंशियल बराबरी पर बात करते हुए कहा कि खर्चों को बराबरी से बांटना चाहिेए. उन्होंने कहा कि मेरे सभी रिश्तों में मैंने हमेशा खर्च शेयर करने पर जोर दिया है.
बचत करने पर जोर
शहनाज ने बताया कि पैसा जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाता है. वे बिना किसी पर निर्भर रहने के लिए अपने भविष्य के लिए बचत करना और प्लान बनाना पसंद करती हैं.
शादी पर क्या है राय?
एक्ट्रेस ने कहा कि वह शादी को लेकर अभी पक्की नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने करियर और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहती हैं. शहनाज के अनुसार, उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य और अपने परिवार का ख्याल रखना है. बिग बॉस के घर में शहनाज की नजदीकियां दिवंगत एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला संग रहीं. उनकी काफी चर्चा भी होती रही. ये रिश्ता आगे भी जारी रहा. लेकिन, सितंबर 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया था, इससे वे टूट गईं थीं.
धोखा देने पर क्या बोली एक्ट्रेस
एक चैनल से बातचीत में शहनाज़ ने धोखे के सवाल में जवाब दिया. उन्होंने कहा, "हां, दिया है. प्यार में, वैसे नहीं. ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हो रही थीं. शहनाज के अनुसार, ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि वाइब मैच नहीं हो रही थी. एक्ट्रेस ने कहा कि जब आपकी किसी से उम्मीदों हैं और वह पूरी नहीं हो रहीं तो, बस देती ही नहीं रह सकती. मैं लेन-देन में विश्वास करती हूं.वे मॉडर्न रिश्ते के बारे में खुलकर जीने में विश्वास करती हैं.