एक चुटकी सौंफ… भोजन के बाद इसे चबाने से क्या होता है? गैस्ट्रोलॉजिस्ट ने बताएं 7 चौंकाने वाले फायदे
Why Eat fennel after meals: भारत में भोजन के बाद बाद सौंफ और मिश्री चबाना पुरानी परंपरा है. आज भी होटलों के जब आप भोजन करके उठेंगे तो एक प्लेट में सौंफ और मिश्री रखी दिखेगी. आमतौर पर लोग इसे माउथ फ्रेशनर मानते हैं. असल में सौंफ पेट की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट की मानें तो, भोजन के बाद सौंफ चबाने से न केवल स्वाद, बल्कि पाचन तंत्र (Digestive System) भी ठीक रहता है. बता दें कि, सौंफ में मौजूद एनेटोल (Anethole) और अन्य पोषक तत्व एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देते हैं. अब सवाल है कि आखिर, खाना खाने के बाद सौंफ चबाने से क्या होगा? भोजन के बाद सौंफ चबाना पेट के लिए कैसे फायदेमंद? इस बारे में India News को बता रहे हैं गार्गी हॉस्पिटल गाजियाबाद के डीएम गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. प्रखर गर्ग-
खाना खाने के बाद सौंफ चबाने से क्या होगा?
डॉ. प्रखर गर्ग के मुताबिक, हर मील के बाद एक चुटकी सौंफ चबाना पाचन तंत्र के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. दरअसल, सौंफ में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो गैस, ब्लोटिंग और अपच को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसमें फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं. अगर आप भी रोजाना हर खाने के बाद सौंफ खाने की आदत डाल लेते हैं तो आपकी पाचन से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक इलाज संभव है.
पाचन ठीक करे
सौंफ पाचन को बेहतर बनाने में बेहद कारगर है. बता दें कि, सौंफ पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है. ये खाने को आसानी से पचाने और पेट की भारीपन को कम करने में मदद करता है. खाने के बाद इन्हें लेने से पेट की परेशानी कम होती है और पेट हल्का महसूस होता है.
गैस और पेट फूलने से राहत
एक्सपर्ट की मानें तो, सौंफ एक गैसरोधी दवा है, जो गैस बनने से रोकती है. बता दें कि, सौंफ पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करती है. दोनों को एक साथ खाने से तुरंत सूजन, भारीपन और पेट फूलना कम होता है.
एसिडिटी-जलन कम करे
सौंफ और बड़ी सौंफ के बीज एसिडिटी को बैलेंस करते की क्षमता रखते हैं. इससे भोजन के बाद जलन की समस्या को कम करते हैं. मेथी के बीज ठंडक देते हैं, जिससे गले और सीने में राहत मिलती है. खाने के बाद इन्हें खाने से एसिडिटी काफी हद तक कम हो जाती है.
मुंह की बदबू दूर करे
यह मुंह की बदबू दूर करता है. सौंफ की खुशबू मुंह को ताजा महसूस कराती है और बदबू को हटाती है, इसलिए इसे अक्सर मुंह को ताजा करने के लिए खाया जाता है. खासकर, प्याज, लहसुन, नॉनवेज आदि खाने के बाद सौंफ खाने से मुंह से बदबू नहीं आती है.
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे
सौंफ के दाने मेटाबॉलिज्म को काफी बढ़ा देते हैं. खासकर रात के खाने के बाद लेने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. सौंफ में मौजूद ढेरों पोषक तत्व शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.
बॉडी डिटॉक्स करे
सौंफ और जीरा दोनों ही शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. माना जाता है कि ये किडनी और लिवर के लिए भी फायदेमंद होते हैं.
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
सौंफ में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक अच्छा नेचुरल सपोर्ट है. हालांकि, आप अपने खानपान को लेकर अधिक अलर्ट रहते हैं तो सौंफ के सेवन से पहले अपने एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें.