Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Nail Cutters Hole: नेल कटर में पीछे छेद क्यों? क्या आपने सोचा है कभी, वायरल सवाल पर रिएक्शन देख लोग शॉक्ड

Nail Cutters Hole: नेल कटर में पीछे छेद क्यों? क्या आपने सोचा है कभी, वायरल सवाल पर रिएक्शन देख लोग शॉक्ड

Nail Cutters Hole: जीवन की कुछ छोटी-छोटी चीजों पर हमारा ध्यान बहुत कम रहता है. हम उसे करते तो हैं लेकन उनके बारे में ज्यादा सोच विचार नहीं करते. ऐसा ही नाखून काटना जिंदगी के सबसे आम कामों में से एक है. नाखून काटने के लिए हम नेलकटर या नेल क्लिपर का यूज करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस नेल क्लिपर के पीछे साइड एक छोटा छेद क्यों होता है? क्यों हो गए न हैरान, इन दिनों इंटरनेट पर लोग यही पता लगा रहे हैं कि नेल क्लिपर के आखिर में एक छोटा सा छेद क्यों होता है? तो चलिए इस ट्रेडिंग टॉपिक के बारे में हम भी आज जान ही लेते हैं कि नेल क्लिपर के पीछे होल क्यों होता है?

 

Last Updated: February 3, 2026 | 8:46 AM IST
Questions about nail clippers on the internet - Photo Gallery
1/9

नेल कटर पर इंटरनेट पर सवाल

घर के कई रोजमर्रा के कामों में छोटे-छोटे डिजाइन फ़ीचर्स होते हैं जिनका कोई न कोई मकसद होता है. ऐसी ही एक चीज है नेल कटर, जिसके पीछे एक छोटा सा छेद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वहाँ क्यों होता है? लोगों ने इसके बारे में इंटरनेट पर जानना चाहा और उन्हें इसका गजब का जवाब मिला है.

Why is there a hole in a nail cutter - Photo Gallery
2/9

क्यों होता है नेल कटर में छेद?

दरअसल, इस छोटे छेद को नेल कटर को कीरिंग, हुक, छोटी चेन या डोरी से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है. इससे नेलकटर को आप आसानी से अपने साथ ले जा सकते हैं और इसे खोने का डर भी नहीं रहता.

This tool is fantastic - Photo Gallery
3/9

शानदार है यह टूल

यह फ़ीचर खासकर यात्रियों, सैनिकों, नाविकों या किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए बहुत काम का है जो अपने ग्रूमिंग टूल्स को एक तय जगह पर रखना पसंद करता है. बहुत से लोग तो आसानी से इस्तेमाल करने के लिए अपने नेल कटर को अपनी चाबी के गुच्छे से भी जोड़ लेते हैं.

This option is useful - Photo Gallery
4/9

काम का है यह विकल्प

देखने में यह छोटा सा छेद भले ही मामूली लगता है लेकिन नेल कटर की उपयोगिता को बढ़ाने में यह काफी अहम होता है. इसे स्टोर करके साथ ले जाना और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है.

People strange answers - Photo Gallery
5/9

लोगों के अजीबोगरीब जवाब

फेसबुक पर एक वायरल पोस्ट में इस पर बहस छेड़ दी. एक महिला ने कहा कि उनकी सास यह जानकर हैरान थीं कि नेल कटर में छोटा सा छेद किसलिए होता है? इस पर कई लोगों ने कमेंट किए. कुछ ने इसे डेंटल फ्लॉस के लिए बताया तो कुछ ने नाखून के टुकड़े रखने के बारे में कहा, लेकिन सही जवाब किसी के पास नहीं था. महिला की सास काफी देर तर हंसती रही.

It had obtained the patent - Photo Gallery
6/9

इसने कराया था पेटेंट

बता दें कि, इंटरनेट पर हमें इसके बारे में और भी अच्छी जानकारी मिली. नेल क्लिपर्स या नेल कटर से पहले लोग नाखूनों की कटाई कैंची या चाकू से करते थे. नेल कटर के आधुनिक वर्जन 1875 के हैं. पहला लीवर-स्टाइल मॉडल अमेरिका में वैलेंटाइन फोगर्टी द्वारा पेटेंट कराया गया था. 1881 के बाद यूजीन हेम और सेलेस्टिन माट्ज़ ने क्लैंप डिजाइन को नया डिजाइन दिया. जैसा की आज हम देखते हैं और इसमें छोटा छेद भी जोड़ा.

Other options in nail clippers - Photo Gallery
7/9

नेल कटर में अन्य ऑप्शन

नेल कटर में छेद के अलावा दूसरे फंक्शनल हिस्से भी होते हैं. जैसे कि नीचे एक छोटी नेल फाइल और कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए आखिर में एक हुक दिया रहता है. नाखून को एक सा बनाने के लिए एक विकल्प और भी इसमें मिलता है.

Now you know too right - Photo Gallery
8/9

अब आप भी जान गए न?

जरूरत हो तो आप इस टूल को अपने टॉयलेट्री किट या ट्रैवल पाउच से अटैच कर सकते हैं. तो यह जानकारी आपको कैसी लगी,इसके बारे में हमें जरूर बताएं. आप भी इस टूल के पीछे वाले छेद में डोरी डालकर रख लें, जिससे यह कहीं गुमें नहीं.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है. यह विभिन्न स्त्रोंतो से लिया गया है.