पति या बच्चे… महिलाओं को कौन करता है ज्यादा परेशान? स्टडी में हुआ खुलासा
अक्सर महिलाएं अपने बच्चों में अपने पति की भी गिनती करती हैं. बहुत से लोगों को ये मजाक लगता है लेकिन हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि महिलाएं अपने बच्चों से ज्यादा अपने पति के कारण टेंशन में रहती हैं. दरअसल टुडे द्वारा एक एक्सक्लूसिव सर्वे किया गया, जिसनें महिलाओं से पूछा गया कि वो अपने बच्चों से या अपने पति से किससे ज्यादा परेशान हैं? इस पर 7000 महिलाओं ने जवाब दिया और 8.5 फीसदी महिलाओं ने पति के कारण अपने तनाव स्तर को ज्यादा बताया. इन महिलाओं ने माना कि उनके बच्चों की तुलना में पति के कारण ज्यादा तनाव होता है.
पैरेंटिंग के कारण होता है स्ट्रेस
महिलाओं का कहना है कि मां का तनाव पिता के तनाव से काफी अलग होता है. पार्टनर के साथ जब कोई मत नहीं मिलता, तो छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ों के कारण स्ट्रेस रहता है. हर दिन होने वाले कामों और पैरेंटिंग के कारण भी स्ट्रेस रहता है.
प्रॉपर टाइम न होने के कारण स्ट्रेस
सर्वे के अनुसार, मांओं को सबसे ज्यादा स्ट्रेस इस बात का होता है कि घर पर पचास काम होते हैं. इनमें से बहुत से काम पूरा करने के लिए प्रॉपर टाइम नहीं मिल पाता.
घर के ज्यादातर काम करती हैं महिलाएं
सर्वे में अधिकतर महिलाओं ने बताया कि बच्चों की देखभाल और घर के ज्यादातर काम उन्हें ही संभालने पड़ते हैं, जिसके कारण स्ट्रेस रहता है. वहीं कुछ महिलाओं ने कहा कि पार्टनर से पूरी मदद न मिलने के कारण उन्हें स्ट्रेस रहता है.
वर्किंग वुमेन को भी नहीं मिलती मदद
वर्किंग वुमेन का कहना है कि ऑफिस के साथ घर के कामों को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है. इसके बावजूद उन्हें घर से निकलने से पहले सारा काम खत्म करना होता है. साथ ही घर वापस जाने के बाद फिर से उन्हें घर और बच्चों को संभालना पड़ता है. इसके कारण स्ट्रेस होता है.
पार्टनर से करें बात
अगर आप इन स्ट्रेस से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने पार्टनर के साथ आराम से बैठकर बात करनी चाहिए. उन्हें अपनी परेशानियों के बारे में बताएं और मदद मांगें. इससे अंडरस्टैंडिंग अच्छी होगी और आपका रिलेशनशिप भी बेहतर होगा.
करें एक्सरसाइज
खुद के लिए समय निकालकर हल्की एक्सरसाइज, योग या मेडिटेशन करें. अगर इससे भी राहत नहीं मिलती है तो काउंसलर से मिलें.
मिल-बांटकर करें बच्चों का काम
आपको अपने घर के कामों को आपस में बांटना चाहिए. बच्चों के काम मिल बांटकर करने से स्ट्रेस कम होगा. घर में सबको अपने-अपने कामों के बारे में पता होना चाहिए.