Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कंगना रनौत क्यों हैं सिंगल? साइंटिस्ट बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप से लेकर ऋतिक रोशन के साथ विवाद तक, जानें पूरा सच

कंगना रनौत क्यों हैं सिंगल? साइंटिस्ट बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप से लेकर ऋतिक रोशन के साथ विवाद तक, जानें पूरा सच

Kangana Ranaut Affairs: अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन के रूप में मशहूर हैं. एक्ट्रेस अक्सर मीडिया में चर्चाओं में रहती हैं, चाहे वह सिनेमा से जुड़ी बात हो या राजनीति से. इतना ही नहीं, अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवादों में रही हैं. आज 23 मार्च को कंगना रनौत अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और वह अभी तक अविवाहित हैं. उनकी लाइफ में कई अफेयर्स रहे हैं और कुछ तो बहुत ही विवादित. चलिए जानते हैं उनके अफेयर्स के बारे में. 

Last Updated: March 23, 2026 | 6:10 PM IST
kangana ranaut affairs - Photo Gallery
1/8

यूके के डॉक्टर को किया था डेट

कंगना रनौत ने ब्रिटेन में रहने वाले डॉक्टर निकोलस लैफर्टी को गुपचुप तरीके से डेटिंग करना शुरू किया था. इसके बाद दोनों का रिश्ता सार्वजनिक भी हुआ था. हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

hrithik roshan and kangana ranaut - Photo Gallery
2/8

ऋतिक रोशन को किया डेट

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन ने भी कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. इसके बाद दोनों के बीच ऐसा विवाद हुआ था कि उसने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी थी.

kangana ranaut and hrithik roshan affairs controversy - Photo Gallery
3/8

एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप

अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन पर आरोप लगाया था कि वो मौकापरस्त इंसान हैं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने कई अश्लील मेल और संदेश की लिस्ट भी साझा की थी. इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. लेकिन इस विवाद ने हंगामा मचा दिया था.

hrithik roshan - Photo Gallery
4/8

ऋतिक रोशन ने 'कृष 3' के लिए कई बार मनाया

कंगना रनौत ने बताया, 'मैं 'कृष 3' नहीं करना चाहती थी, क्योंकि जब आप मुझसे शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो मुझे आपके साथ कुछ भी नहीं चाहिए. लेकिन उन्होंने चार महीने तक मुझे 'कृष 3' साइन करने के लिए मनाया.'

kangana ranaut affairs with Adhyayan Suman - Photo Gallery
5/8

अध्ययन सुमन पर लगाया था आरोप

कंगना रनौत ने अध्ययन सुमन को भी डेट किया था. हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. एक्ट्रेस ने अध्ययन सुमन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन पर काला जादू किया था.

kangana ranaut affairs with aditya pancholi - Photo Gallery
6/8

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली

एक्टर/प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली, जिनकी शादी जरीना वहाब से हुई है. उन्होंने कथित तौर पर कंगना रनौत को कुछ समय के लिए डेट किया था, जब एक्ट्रेस बॉलीवुड में नई-नई आई थीं. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. अभिनेत्री ने आदित्य पंचोली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था.

Kangana ranaut scientist boy friend - Photo Gallery
7/8

साइंटिस्ट प्रेमी को किया था डेट

कंगना रनौत ने एक साइंटिस्ट को भी डेट किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उस युवक को नहीं पता कि कंगना अभिनेत्री हैं.

kangana ranaut - Photo Gallery
8/8

आखिर क्यों अभी तक सिंगल हैं अभिनेत्री?

कंगना रनौत ने एक बार बताया था कि उनकी अभी तक शादी क्यों नहीं हुई. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं आप जैसे लोगों द्वारा फैलाई गई अफवाहों की वजह से शादी नहीं कर पा रही हूं. क्योंकि मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जाती हैं कि मैं लड़कों को पीटती हूं.'

More News