Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Regina Cassandra: रेजिना कैसेंड्रा ने बॉलीवुड पर क्यों लगाया नीचा दिखाने का आरोप, साउथ इंडस्ट्री से की थी शुरुआत?

Regina Cassandra: रेजिना कैसेंड्रा ने बॉलीवुड पर क्यों लगाया नीचा दिखाने का आरोप, साउथ इंडस्ट्री से की थी शुरुआत?

Regina Cassandra: रेजिना कैसेंड्रा ने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दस साल से ज्यादा वक्त तमिल और तेलुगु फ़िल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने कहा था कि जब वह टीनएजर थीं तो उन्होंने एक्टिंग को शौक के तौर पर अपनाया था लेकिन अब यह उनका पैशन और प्रोफ़ेशन है. रेजिना कहती हैं कि यह घर जैसा लगता है. चलिए जानते हैं उनके बारे में और भी बहुत कुछ.

Last Updated: February 18, 2026 | 1:43 PM IST
Who is Regina Cassandra - Photo Gallery
1/9

कौन हैं रेजिना कैसेंड्रा?

रेजिना का जन्म चेंन्नई में 13 दिसंबर 1990 को हुआ था. उन्होंने तमिल फिल्म कांडा नाल मुधल से एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर फिल्मी करियर की शुरूआत की थी.

Regina Cassandra has worked in several films - Photo Gallery
2/9

रेजिना कैसेंड्रा ने कई फिल्मों में काम किया

रेजिना कैसेंड्रा अपनी एक्टिंग और अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं. उन्होंने 9 साल की उम्र में बतौर एक एंकर के तौर पर काम किया और फिर 16 साल की ऐज में साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा. तेलुगु और तमिल में करीब 25 फिल्में करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया. रेजिना ने जाट, केसरी चैप्टर 2 और ओटीटी पर कई फिल्में दीं.

Regina Cassandra Bollywood debut - Photo Gallery
3/9

रेजिना कैसेंड्रा की बॉलीवुड में स्टार्टिंग

साल 2019 की फ़िल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से रेजिना कैसेंड्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया.

Regina Cassandra family - Photo Gallery
4/9

रेजिना कैसेंड्रा का परिवार

तमिलनाडु से आने वालीं रेजिना कैसेंड्रा के पिता मूल रूप से गोवा से एंग्लो-इंडियन हैं. उनकी मां अयंगर हैं.

Regina Cassandra studies - Photo Gallery
5/9

रेजिना कैसेंड्रा की पढ़ाई

रेजिना ने महिला क्रिश्चियन कॉलेज चेन्नई से मनोविज्ञान में बीएससी पूरी की करने के बाद रेजिना ने मद्रास यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में मास्‍टर्स की डिग्री ली है. वह हिंदी अच्छी तरह से पढ़, लिख और बोल सकती हैं.

Made many projects successful - Photo Gallery
6/9

कई प्रोजेक्ट को बनाया सफल

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम करने के बाद हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की. रेजिना कैसेंड्रा का कहना है कि उन्होंने हिंदी प्रोजेक्ट्स में कभी अपनी आवाज डब नहीं की. उन्हें हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में सेट होने में थोड़ा समय लगा. उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज दी है.

Allegations against the Hindi film industry - Photo Gallery
7/9

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर आरोप

रेजिना कैसेंड्रा ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया. साथ ही रेजिना ने यह भी कहा कि कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिनसे उन्हें घर जैसा महसूस नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया. सिर्फ़ बातों से नहीं बल्कि कामों से भी ठीक व्यवहार नहीं किया गया.

Regina spoke about being let down - Photo Gallery
8/9

रेजिना ने नीचा दिखाने पर कही बात

एक्ट्रेस ने कहा कि यह मेरे लिए एक तरह से बुरा नज़रिया है. उन्होंने आगे बताया कि मुझे एक खास तरह से नीचा दिखाया जा रहा था जिसे मैंने महसूस किया. रेजिना ने कहा कि नॉर्थ में उन्हें कुछ हिचकिचाहट रहती थी. हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं रहा.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ मनोरंजन के मकसद से दिया गया है. यह विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है. इंडिया न्यूज सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

More News