सर्दियों में फीका पड़ गया चेहरा, तो पार्लर जाने की जरूरत नहीं! घर पर बनाएं ये अनोखा फेस पैक और पाएं सोफ्ट ग्लोइंग स्किन
ठंड में थोड़ी से देखभाल से चेहरा चमक जाएगा
स्किन या तो बहुत ज़्यादा रूखी दिखती है या बिल्कुल बेजान. लेकिन इस मौसम में थोड़ी सी देखभाल से आप अपने चेहरे की रौनक वापस ला सकते हैं. इसके लिए आप घर पर ही फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाने से आपका चेहरा चांद की तरह चमकेगा, क्योंकि यह पूरी तरह से नेचुरल फेस पैक है जो घर पर आसानी से मिलने वाली चीज़ों से बना है.
दूध की मलाई और केले का फेस पैक
केला और क्रीम फेस पैक आपके चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने का सबसे अच्छा तरीका है. क्रीम स्किन के लिए फायदेमंद होती है. जिन लोगों की स्किन रूखी है, उन्हें अपने चेहरे पर रेगुलर क्रीम लगानी चाहिए.
केले में मौजूद विटामिन स्किन को देते हैं पोषण
केले में विटामिन A, B और E भरपूर मात्रा में होते हैं. ये सभी पोषक तत्व स्किन को पोषण देते हैं. चेहरे पर केले का फेस पैक लगाने से समय से पहले झुर्रियां नहीं पड़तीं.
दूध की मलाई और केले फेस पैक कैसे बनाएं
अब चलिए जानें कि चेहरे की चमक पाने के लिए हम घर पर ही दूध की मलाई और केले का फेस पैक कैसे बना सकते है. इसके लिए हम आपको इसमें लगने वाली सामग्री, बनाने का तरीका और कब और कैसे लगाए ये बताने वाले है.
दूध की मलाई और केले फेस पैक के लिए सामग्री
आधा पका हुआ केला
एक चम्मच दूध की क्रीम
आधा चम्मच शहद
दूध की मलाई और केले का फेस पैक बनाने का तरीका
आधा पका हुआ केला लें. इसे चम्मच से अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें क्रीम और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें. तब तक मिलाएं जब तक यह क्रीमी न हो जाए. इसे अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक सूखने दें. फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें. अब हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं.
दूध की मलाई और केले का फेस पैक कब लगाएं?
यह फेस पैक हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है. इसके लिए, रात को सोने से पहले अपना चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें. फिर फेस पैक लगाएं. सबसे अच्छे नतीजों के लिए, इसे सोने से पहले लगाना सबसे अच्छा है.
डिस्क्लेमर
यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.