Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Winter Tips: सर्दियों की हेल्थ बूस्टर है यह दाल! शरीर को अंदर से रखती है गर्म, जानिए इसके 5 और बड़े फायदे

Winter Tips: सर्दियों की हेल्थ बूस्टर है यह दाल! शरीर को अंदर से रखती है गर्म, जानिए इसके 5 और बड़े फायदे

Benefits of kulthi dal: सर्दियों का मौसम कई गंभीर समस्याओं को लेकर आता है. ऐसे में सेहतमंद रह पाना चुनौती साबित होता है. लेकिन, हेल्दी डाइट के जरिए आप पूरे सीजन सेहतमंद रह सकते हैं. फिट रहने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन एक दाल सेहत के लिए कहीं अधिक फायदेमंद साबित हो सकती है. कहा जाता है कि, उत्तराखंड और दक्षिण भारत की यह दाल शरीर को ऊर्जा देने से लेकर पथरी को गलाने में बेहद महत्वपूर्ण है. जी हां, इसका नाम है कुलथी की दाल. इसे हॉर्स ग्राम भी कहते हैं. यह सर्दियों में शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करती है और कई रोगों से भी बचाती है. आयुर्वेद में साधारण सी दिखने वाली दाल को औषधियों गुणों से भरपूर माना जाता है और सर्दियों में इसका सेवन बहुत लाभकारी माना गया है. बता दें कि, कुलथी की दाल की तासीर गर्म होती है और ये वात और कफ को भी संतुलित करने में मददगार है. अब सवाल है कि आखिर, कुलथी की दाल खाने के फायदे क्या हैं? किन बीमारियों में फायदेमंद है कुल्थी की दाल? इस बारे में बता रही हैं नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा- 

Last Updated: February 6, 2026 | 1:28 PM IST
Benefits of the healthiest horse gram dal in winter - Photo Gallery
1/5

सर्दियों की सबसे सेहतमंद कुल्थी दाल के फायदे

शरीर को गर्म रखे: एक्सपर्ट के मुताबिक, कुलथी की दाल की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है. इसके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है और शरीर भी ऊर्जा से भरा रहता है.

Benefits of the healthiest horse gram dal in winter - Photo Gallery
2/5

सर्दियों की सबसे सेहतमंद कुल्थी दाल के फायदे

वजन घटाए: सर्दियों का मौसम खानपान के लिहाज से बेहतर माना जाता है. ऐसे में तेजी से वजन भी बढ़ता है. ऐसी परेशानी में कुलथी की दाल वरदान साबित हो सकती है. बता दें कि, ये ऊर्जा से भरपूर होती है और एक बार सेवन के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. इससे शरीर को पौष्टिक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं.

Benefits of the healthiest horse gram dal in winter - Photo Gallery
3/5

सर्दियों की सबसे सेहतमंद कुल्थी दाल के फायदे

वात दोष से निजात: कुलथी की दाल कफ और वात दोष को संतुलित करती है. सर्दियों में वात दोष की वृद्धि बढ़ जाती है और कफ की समस्या भी परेशान करती है. ऐसे में कुलथी की दाल कफ को ढीला करने में मदद करती है और संक्रमण से लड़ने की ताकत भी देती है.

Benefits of the healthiest horse gram dal in winter - Photo Gallery
4/5

सर्दियों की सबसे सेहतमंद कुल्थी दाल के फायदे

पथरी में फायदेमंद: कुलथी की दाल में भरपूर मात्रा में लिथोट्रिप्टिक गुण होता है, जो पथरी को तोड़ने और गलाने में मदद करता है. इसके लिए कुलथी की दाल का सेवन किया जा सकता है. इसके साथ ही थोड़ी मात्रा में कुलथी की दाल को रात में पानी में भिगोकर रखकर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करना भी लाभकारी होता है.

Benefits of the healthiest horse gram dal in winter - Photo Gallery
5/5

सर्दियों की सबसे सेहतमंद कुल्थी दाल के फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करे: एक्सपर्ट के मुताबिक, शुगर के मरीजों को भी कुलथी की दाल खिलाई जा सकती है. कुलथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर दोनों रक्त में शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

More News