Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सर्दियों में कपड़ों से उठने लगी है बदबू? सुखाने के लिए नहीं निकल रही धूप, ये 7 असरदार तरीके आ सकते काम

सर्दियों में कपड़ों से उठने लगी है बदबू? सुखाने के लिए नहीं निकल रही धूप, ये 7 असरदार तरीके आ सकते काम

Clothes Drying Hacks: ठंड का मौसम तमाम परेशानियों को लेकर आता ही है. सेहत से जुड़ी परेशानियां तो होती ही हैं, लेकिन धूप न निकलना भी एक बड़ी समस्या बन जाती है. कई दिनों तक धूप न निकले और घर में कपड़े सुखाने की बड़ी टेंशन हो जाती है. अक्सर ऐसा होता है कि सुबह धुले कपड़े शाम तक भी ठीक से नहीं सूख पाते हैं. इस नमी के चलते कपड़ों में अजीब सी बदबू उठने लगती है. ऐसे हालात में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है. लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, अगर आपके घर में धूप नहीं आती या मौसम लगातार खराब बना रहता है, तो कुछ आसान घरेलू उपाय करके परेशानी हल कर सकते हैं. बस थोड़ी सी समझदारी और सही तरीका अपनाने की जरूरत है. चलिए जानते हैं कपड़े सुखाने के असरदार हैक्स.

Last Updated: February 5, 2026 | 4:22 PM IST
dry clothes without sunlight - Photo Gallery
1/7

ठंड में बिना धूप कपड़े सुखाने के उपाय

कपड़े सुखाने के लिए जगह का सही होना बहुत मायने रखता है. हमेशा कोशिश करें कि कपड़े ऐसी जगह टांगे जाएं, जहां हवा आती-जाती रहे. बालकनी, खिड़की के पास या दरवाजे के पास कपड़े जल्दी सूखते हैं. बंद कमरे में कपड़े सुखाने से नमी बनी रहती है और बदबू का खतरा बढ़ जाता है.

dry clothes without sunlight - Photo Gallery
2/7

ठंड में बिना धूप कपड़े सुखाने के उपाय

अगर घर में सीलिंग फैन या टेबल फैन है, तो उसका सही यूज करें. गीले कपड़ों को हैंगर पर टांग दें और सामने पंखा चला दें. हवा लगने से नमी जल्दी उड़ जाती है. यह तरीका हल्के कपड़ों, टी-शर्ट, दुपट्टे और बच्चों के कपड़ों के लिए काफी फायदेमंद है.

dry clothes without sunlight - Photo Gallery
3/7

ठंड में बिना धूप कपड़े सुखाने के उपाय

यह तरीका थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन बहुत काम का है. गीले कपड़े को एक सूखे और साफ तौलिये में लपेटें और हल्के हाथ से दबाएं. तौलिया कपड़े की एक्स्ट्रा नमी सोख लेता है. इसके बाद कपड़े को हैंगर पर टांग दें, कपड़ा काफी जल्दी सूख जाएगा.

dry clothes without sunlight - Photo Gallery
4/7

ठंड में बिना धूप कपड़े सुखाने के उपाय

अगर कपड़े थोड़े ही गीले हैं, तो प्रेस से भी काम बन सकता है. हल्की गर्म प्रेस कपड़ों की नमी निकाल देती है और बदबू भी खत्म हो जाती है. ध्यान रखें कि कपड़े बहुत ज्यादा गीले न हों और ऊपर से एक सूती कपड़ा रखकर ही प्रेस करें, ताकि कपड़े खराब न हों.

dry clothes without sunlight - Photo Gallery
5/7

ठंड में बिना धूप कपड़े सुखाने के उपाय

अगर आपको जल्दी में कोई खास कपड़ा सुखाना है, तो हेयर ड्रायर का यूज किया जा सकता है. खासकर छोटे कपड़े, मोजे या बच्चों के कपड़ों के लिए यह तरीका ठीक है. ड्रायर को कपड़े से थोड़ी दूरी पर रखें, ताकि कपड़ा जले नहीं.

dry clothes without sunlight - Photo Gallery
6/7

ठंड में बिना धूप कपड़े सुखाने के उपाय

सर्दियों में हीटर या ब्लोअर अकसर घर में चलते ही रहते हैं. कपड़ों को हैंगर पर टांग कर उसी कमरे में रखें और हीटर चलने दें. बस इतना ध्यान रखें कि कपड़े बहुत पास न हों, वरना जलने का डर रहता है.

dry clothes without sunlight - Photo Gallery
7/7

ठंड में बिना धूप कपड़े सुखाने के उपाय

अगर आपकी वॉशिंग मशीन में ड्रायर ऑप्शन है, तो सर्दियों में यह सबसे आसान तरीका है. ड्रायर कपड़ों की ज्यादातर नमी निकाल देता है और बाद में उन्हें सुखाने में ज्यादा समय नहीं लगता.

More News