Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • तृणमूल कांग्रेस में महिला सेलिब्रिटी चेहरे, राजनीति में बढ़ता प्रभाव, ममता बनर्जी की नई रणनीति?

तृणमूल कांग्रेस में महिला सेलिब्रिटी चेहरे, राजनीति में बढ़ता प्रभाव, ममता बनर्जी की नई रणनीति?

TMC Female Celebrity: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में महिला सेलिब्रिटी नेताओं की बढ़ती मौजूदगी लगातार सियासी चर्चा का विषय बनता ही रहा है. टीवी, फिल्मों, और कला जगत से कई हस्तियां राजनीति में आई हैं, जो पार्टी के मंच से अपनी अलग पहचान बनाई हुई है. इस मामले में चुनावी रणनीति हो या महिला सशक्तिकरण का एजेंडा, इन सेलिब्रिटी चेहरों ने टीएमसी की राजनीति को नया मोड़ दिया है. आइए देखते हैं, आखिर कौन हैं वे प्रमुख महिला सेलिब्रिटी नेता और पार्टी में उनका क्या रोल है? 

Last Updated: February 28, 2026 | 12:08 PM IST
Female Celebrity Leaders in TMC - Photo Gallery
1/7

टीएमसी में महिला सेलिब्रिटी नेता

टीएमसी ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है. इनमें एक महत्वपूर्ण नाम मेनका गुरुस्वामी है. अगर वह जीत जाती हैं, तो वो भारत की पहली LGBT सांसद होंगी.

Female Celebrity Leaders in TMC - Photo Gallery
2/7

टीएमसी में महिला सेलिब्रिटी नेता

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की चर्चित सांसद मिमी चक्रवर्ती महज 30 साल की उम्र में जादवपुर से पहली बार सांसद निर्वाचित हुईं. उन्होंने 15 फरवरी को लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कहा राजनीति मेरे वश की बात नहीं है

Female Celebrity Leaders in TMC - Photo Gallery
3/7

टीएमसी में महिला सेलिब्रिटी नेता

नुसरत जहां एक भारतीय अभिनेत्री और राजनेता हैं जो खासकर बंगाली सिनेमा में अभिनय करती हैं और तृणमूल कांग्रेस की सदस्य हैं. 2019 में, वो राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल हो गई और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुनी गईं.

Female Celebrity Leaders in TMC - Photo Gallery
4/7

टीएमसी में महिला सेलिब्रिटी नेता

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से सांसद रहीं महुआ मोइत्रा लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. 2008 में कांग्रेस के साथ जुड़कर राजनीति में कदम रखा. जिसके बाद 2010 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया.

Female Celebrity Leaders in TMC - Photo Gallery
5/7

टीएमसी में महिला सेलिब्रिटी नेता

टीएमसी की काकोली घोष दस्तीदार पेशे से डॉक्टर रही और लंबे समय से जमीनी स्तर के नेता की साथी रही हैं.

Female Celebrity Leaders in TMC - Photo Gallery
6/7

टीएमसी में महिला सेलिब्रिटी नेता

टीएमसी में चंद्रिमा भट्टाचार्य पेशे से वकील हैं और ममता बनर्जी की कैबिनेट का हिस्सा हैं.

Female Celebrity Leaders in TMC - Photo Gallery
7/7

टीएमसी में महिला सेलिब्रिटी नेता

शताब्दी रॉय 2009 से तृणमूल के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ी हैं. उन्होंने 2009 में बीरभूम से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राजनीति में कदम रखा है.

More News