Rani Chatterjee से लेकर आम्रपाली दुबे तक.. इन एक्ट्रेस ने बदला भोजपुरी सिनेमा का इतिहास, महिला प्रधान फिल्मों का लाई दौर
Women-Centric Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा को पहले हीरो-प्रधान फिल्मों के लिए जाना जाता था, जिसमें फिल्म की कहानियों का केंद्र पुरुष किरदार होते थे और एक्ट्रेस सिर्फ सहायक भूमिका में नजर आती थीं. लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में अब यह दौर बदल चुका हैं, और इसे बदलने वाली आज के समय की भोजपुरी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी और मजबूत किरदारों से भोजपुरी फिल्मों में महिलाओं की भूमिका को अहम हिस्सा दिलाया है. ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस फिल्मों में “हीरो की प्रेमिका” नहीं, बल्कि कहानी की असली किरदार बनकर सामने आई हैं. आइये जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो लाई भोजपुरी सिनेमा में बड़ा बदलाव.
ये एक्ट्रेस लाई भोजपुरी सिनेमा में बड़ा बदलाव
आज के समय में भोजपुरी सिनेमा किसी भी फिल्म इंडस्ट्री से कम नहीं है, इसे आगे बढ़ाने में सिर्फ एक्टर ही नहीं एक्ट्रेसेस का भी बड़ा योगदान रहा है. क्योंकि अब लोग भोजपुरी फिल्में सिर्फ एक्शन और रोमांस नहीं बल्कि मजबूत कहानी और प्रभावशाली महिला किरदारों के लिए भी देखते हैं. इसी वजह से अब भोजपुरी फिल्मों में महिलाओं का किरदार फैसले लेने वाली, संघर्ष करने वाली और कहानी को आगे बढ़ाने वाली महिला का भी बन चुका हैं. आइये जानते हैं किन भोजपुरी एक्ट्रेस की वजह से भोजपुरी सिनेमा में बड़ा बदलाव आया है.
रानी चटर्जी है भोदपुरी की लेडी सुपरस्टार
रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ कहा जाता है. फिल्म “ससुरा बड़ा पैसावाला” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी चटर्जी ने कई फिल्मों में लीड रोल निभाए. लेकिन फिल्मों में उनका किरदार अक्सर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और संघर्षशील महिला वाला रहा है, एक्ट्रेस हमेशा अपनी फिल्मों में ऐसे रोल चुनती हैं जहां महिला किरदार कमजोर नहीं, बल्कि कहानी की धुरी होती है. यही बात रानी चटर्जी को सभी से अलग बनाती है.
आम्रपाली दुबे ने दिखाया कहानी की गहराई
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में बेहद कम समय में अपनी अच्छी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने “निरहुआ हिंदुस्तानी” सीरीज, “राम लखन” और “लव के लिए कुछ भी करेगा” जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. फिल्मों में आम्रपाली दुबे के रोल सिर्फ सजावटी नहीं बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाले रहे हैं. एक्ट्रेस अक्सर ऐसे किरदार निभाती हैं जो आत्मसम्मान और रिश्तों के बीच संतुलन रखते हैं.
अक्षरा सिंह की एक्टिंग और आवाज दोनों में जबरदस्त दम
अक्षरा सिंह बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ बेमिसाल सिंगर भी हैं. उन्होंने “सत्यमेव जयते”, “मां तुझे सलाम” जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है. एक्ट्रेस की खासियत यह है कि वह पर्दे पर आत्मविश्वास से भरी, स्पष्ट सोच वाली और लड़ने वाली महिला का किरदार निभाती है और अपनी दमदार अदाकारी से किरदार में जान भर देती हैं. वो इस बात का सबूत है कि भोजपुरी सिनेमा में एक्ट्रेस भी एक्शन और इमोशन दोनों संभाल सकती है.
ग्लैमरस अवतार दिखाने वाली मोनालिसा ने निभाए मजबूत किरदार
मोनालिसा ने अपने करियर की शुरूआत में कई बोल्ड रोल किए हैं, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने किरदारों में विविधता लाई. अब उनके किरदार आत्मनिर्भर और स्पष्टवादी महिला की झलक दिखाते हैं. मोनालिया ने साबित किया है की बोल्ड कियरदार के साथ मजबूत अभिनय भी संभव है
पारिवारिक किरदारों की पहचान है काजल राघवानी
काजल राघवानी को उनेक फैंस सहज और भावनात्मक अभिनय के लिए पसंद करते हैं. ऐकेट्रसे ने भोजपुरी में कई पारिवारिक और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों में काम किया है और लीड रोल निभाया है. “पटना से पाकिस्तान”, “संघर्ष” जैसी फिल्मों में उनके किरदार और अभिनय को खूब पसंद किया गया है. काजल राघवानी अपनी फिल्मों में ऐसी नायिका की छवि पेश करती हैं जो परिवार और आत्मसम्मान के लिए डट कर खड़ी रहती है.
नीलम गिरी ने दिखाई नई पीढ़ी की नई सोच
नीलम गिरी उन एक्ट्रेस में से एक है जो भोजपुरी के म्यूजिक वीडियो और फिल्मों दोनों में सक्रिय हैं. एक्ट्रेस अपने किरदार में आधुनिक, आत्मविश्वासी और स्वतंत्र सोच वाली महिला की छवि पेश करती है. उनके किरदारों से साफ नजर आता है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अब सिर्फ पारंपरिक ढांचे में नहीं बंधना चाहती है.
भोजपुरी सिनेमा में महिला केंद्रित कहानियों का बढ़ता असर
रानी चटर्जी से लेकर नीलम गिरी इन सभी अभिनेत्रियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्होंने अपने दर्शकों को बताया है कि महिला किरदार भी फिल्मों को हिट करा सकता है. अगर फिल्म की कहानियां मजबूत हो, जो नायिका के संघर्ष, उसके फैसला और नजरिया कहानी को दिखाए, तो दर्शकों को ऐसा कंटेंट भी पसंद आयेगा.