Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दुनिया के मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया! पाब्लो एस्कोबार से लेकर एल मेनचो तक, जानिए सबसे कुख्यात ड्रग लॉर्ड्स की कहानी

दुनिया के मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया! पाब्लो एस्कोबार से लेकर एल मेनचो तक, जानिए सबसे कुख्यात ड्रग लॉर्ड्स की कहानी

World Dangerous Drug Mafia: नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जिन्हें एल मेनचो के नाम से जाना जाता था. उसकी हत्या के बाद एक बार फिर ड्रग माफिया की हिंसक दुनिया पर लोगों का ध्यान आ गया है. एल मेनचो की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं. अब चर्चा उन बड़े और कुख्यात ड्रग सरगनाओं पर हो रही है, जिन्होंने कई सालों से अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों के कारोबार को प्रभावित किया है. चलिए जानते हैं डैंजरस ड्रग माफियाओं के बारे में.

Last Updated: February 26, 2026 | 6:42 PM IST
El Gero Palma  Sinaloa Cartel Leader - Photo Gallery
1/8

एल गुएरो पाल्मा

एल गुएरो पाल्मा के नाम से मशहूर जीसस हेक्टर पाल्मा सालज़ार ने एल चापो के साथ मिलकर सिनालोआ कार्टेल का नेतृत्व किया. एक विमान दुर्घटना के बाद, उसे गिरफ्तार किया गया और बाद में उसने अमेरिका में जेल की सजा काटी. आपको बता दें कि वर्तमान में वह मैक्सिको की जेल में कैद हैं.

El Chapo Guzmn Life Sentence in the US - Photo Gallery
2/8

एल चापो गुजमैन

जोकिन गुज़मैन लोएरा, जो एल चापो के नाम से मशहूर है. सिनालोआ कार्टेल में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए वह माफिया बन गया. फिर गिरफ्तारी के बाद जेल से नाटकीय ढंग से भागन गया. इसके बाद साल 2019 में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.

El Mayo Zambada  The Cartel Strategist - Photo Gallery
3/8

एल मेयो जाम्बदा

इस्माइल ज़ाम्बाडा गार्सिया ने सिनालोआ कार्टेल की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी और लंबे समय तक उसके प्रमुख रणनीतिकार रहे. कई दशकों तक वह अमेरिका में बड़े पैमाने पर ड्रग तस्करी से जुड़े होने के बावजूद गिरफ्तारी से बचता रहा. हाल ही में अधिकारियों ने उसे पकड़कर संयुक्त राज्य अमेरिका में हिरासत में ले लिया है.

Miguel ngel Flix Gallardo  Boss of Bosses - Photo Gallery
4/8

मिगुएल एंजेल फेलिक्स गैलार्डो

मिगुएल एंजेल फेलिक्स गैलार्डो ने ग्वाडालाजारा कार्टेल की शुरुआत की थी. 1980 के दशक में वह मादक पदार्थों की तस्करी के लगभग सभी प्रमुख रास्तों को नियंत्रित करता था. उसे 1989 में गिरफ्तार किया गया था. बाद में खराब स्वास्थ्य की वजह से उसे जेल से निकालकर घर में नजरबंद कर दिया गया.

Pablo Escobar - Photo Gallery
5/8

पाब्लो एस्कोबार

पाब्लो एस्कोबार ने मेडेलिन कार्टेल को दुनिया भर में फैले कोकीन के बड़े नेटवर्क में बदल दिया था. एक समय वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते थे. 1993 में कोलंबिया की सेना ने एक अभियान के दौरान उन्हें मार गिराया था.

Griselda Blanco - Photo Gallery
6/8

ग्रिसेल्डा ब्लैंको

ग्रिसेल्डा ब्लैंको अमेरिका में कोकीन तस्करी की बड़ी खिलाड़ियों में से एक थी. उसे “ब्लैक विडो” के नाम से जाना जाता था. बाद में कोलंबिया में बदले की कार्रवाई में उसकी हत्या कर दी गई.

Miguel Rodrguez - Photo Gallery
7/8

मिगुएल रोड्रिग्ज ओरेजुएला

मिगुएल रोड्रिग्ज ओरेजुएला कैली कार्टेल में अहम जिम्मेदारी संभालता था. वह तस्करी के इंतजाम और हिंसक कार्रवाइयों की योजना बनाता था. पाब्लो एस्कोबार के खिलाफ कार्टेल की लड़ाई में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.

Vicente Carrillo - Photo Gallery
8/8

अमाडो कैरिलो

अमाडो कैरिलो फुएंतेस को उनके पास मौजूद कई विमानों की वजह से “आसमान का स्वामी” कहा जाता था. वह जुआरेज़ कार्टेल के प्रमुख थे. 1997 में उन्होंने अपनी पहचान बदलने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराई, लेकिन उसी दौरान रहस्यमय हालात में उनकी मौत हो गई.

More News