Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ये हैं दुनिया के रहस्यमयी पेड़!, कोई अपनी जगह से खिसकता है तो किसी का बम की तरह फटता है फल, देखें लिस्ट

ये हैं दुनिया के रहस्यमयी पेड़!, कोई अपनी जगह से खिसकता है तो किसी का बम की तरह फटता है फल, देखें लिस्ट

World Mysterious Trees: पूरी दुनिया में लाखों और उससे भी अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे पाए जाते हैं. पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. यह पर्यावरण का एक अहम हिस्सा हैं और ऑक्सीजन प्रदान करने में सहायक हैं. पेड़-पौधों का इतिहास इंसानों से भी पुराना है. कई तरह के पेड़-पौधों में कुछ बहुत ही खास तो कुछ अजीबोगरीब और रहस्यमयी होते हैं. आज हम आपके लिए यहां पर कुछ इसी तरह के पेड़ों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अलग और मिस्टीरिस हैं. इन पेड़ों की चर्चा दुनियाभर में होती है. आखिर इनमें ऐसा क्या खास है?

Last Updated: February 3, 2026 | 6:13 PM IST
Mysterious tree - Photo Gallery
1/9

रहस्यमयी पेड़

पेड़ों से ही जीवन है. आपने अब तक कई रहस्यमयी किले, झरने, नदियों और जगहों के बारे में सुना होगा लेकिन पेड़ रहस्यमयी हो सकते हैं,इसके बारे में शायद ही सुना हो. पूरी दुनिया में तरह-तरह के पेड़ पाए जाते हैं. लेकिन कुछ पेड़ों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

Walking palm tree - Photo Gallery
2/9

वॉकिंग पाम ट्री

रहस्यमयी पेड़ों में सबसे पहला नंबर आता है वॉकिंग पाम पेड़ का. यह पेड़ अमूमन दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम 'सोक्रेटिया एक्सोराइजा' है. इस पेड़ के बारे में ऐसी चर्चाएं होती हैं कि यह हर वर्ष अपने स्थान से 20 मीटर आगे खिसकता है. हालांकि, यह पूरी तरह से अभी तक रहस्य बना हुआ है.

Methuselah tree - Photo Gallery
3/9

मेथुसेलह पेड़

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मेथुसेलह पेड़ आता है. इसे दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में से एक जाना जाता है. मेथुसेलह पेड़ों की उम्र के बारे में जानकारी मिलती है कि ये 5,000 साल तक जिंदा रहते हैं, जो अपने आप में एक बड़ी बात है. यह अमेरिका के पूर्वी कैलिफोर्निया के सफेद पहाड़ों में देखने को मिलता है. इन्हें सुरक्षा के लिहाज से वन अधिकारियों द्वारा इनकी जगह को सीक्रेट रखा जाता है.

Poshamwood tree - Photo Gallery
4/9

पोषमवुड पेड़

बता दें कि पोषमवुड पेड़ को सबसे डेंजर्स ट्री भी कहते हैं. इसकी वजह भी अजीब है. क्योंकि, इन पेड़ों पर लगने वाले फल जब पकते हैं तो यह बम की तरह विस्फोट करते हैं. जानकारी के अनुसार, ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका समेत अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं. जब इसके फल विस्फोट की तरह फूटते हैं तब इसके बीज करीब 257 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा में फैलते हैं. यदि कोई शख्स इसकी चपेट में आ जाए तो वह घायल भी हो सकता है.

Dragon tree - Photo Gallery
5/9

ड्रैगन पेड़

बता दें कि ड्रैगन पेड़ अपनी बनावट के कारण पूरी दुनिया में प्रसिध्द हैं. क्योंकि, इस पेड़ की बनावट किसी ड्रैगन के जैसे नहीं बल्कि, बारिश के छातों जैसी होती है. ड्रैगन ट्री मुख्य तौर पर कैनरी आईलैंड और मैक्सिको में देखने को मिलता है. साथ ही स्थानीय लोग इस पेड़ से धार्मिकता को जोड़कर देखते हैं. इनकी उम्र की बात की जाए तो जानकारी के अनुसार, इन पेड़ की उम्र लगभग 650 से 1000 साल के बीच होती है.

Cerbera odollam tree - Photo Gallery
6/9

सेर्बेरा ओडोलम पेड़

सेर्बेरा ओडोलम पेड़ को सुसाइडल पेड़ के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि ये पेड़ बेहद खतरनाक और जहरीले होते हैं. ये पेड़ एशिया के अलावा भारत में भी देखने को मिलते हैं. इस पेड़ पर लगने वाला फल जहरीला होता है. जानकारी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति इसका फल खा ले तो उसकी सेहत तुरंत खराब हो जाती है. उल्टियां समेंत हार्ट अटैक की संभावना भी रहती है. इसलिए इसे 'सुसाइडल पेड़' के नाम से जाना जाता है.

Jabuticaba tree - Photo Gallery
7/9

जबुटिकाबा का पेड़

यह पेड़ दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. यह एक ऐसा पेड़ है, जिसके फल पेड़ के तनों पर लगते हैं. यह बहुत ही खास बात है क्योंकि आमतौर पर फल पेड़ों की टहनियों पर लगते हैं. इसे अंगूर की प्रजाति का पेड़ कहा जाता है. इसका फल ब्राजील, पेरू, अर्जेंटिया जैसे देशों में लोगों द्वारा काफी खाया जाता है.

Wisteria tree - Photo Gallery
8/9

विस्टेरिया ट्री

‘विस्टेरिया’ नामक यह पेड़ जापान में देखने को मिलता है. इसे विश्व का सबसे खूबसूरत पेड़ माना जाता है. यह पेड़ फलों से ढके होते हैं और इसमें गुलाबी और नीले रंग के फूल खिलते हैं. यह दिखने में काफी सुंदर और आकर्षक लगते हैं. जानकारी के अनुसार, इन फूलों को पूरी तरह से खिलने में 5 से 15 साल का वक्त लगता है.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यहां पर दिया गया लेख सामान्य जानकारी के लिए है. यह विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है. इसके संबंध में सही और झूठ, रहस्यमयी का इंडिया न्यूज पुष्टि नहीं करता है.