Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • World Pulses Day 2026: दालें क्यों हैं सेहत का खजाना? फायदे जानेंगे तो रोज खाएंगे

World Pulses Day 2026: दालें क्यों हैं सेहत का खजाना? फायदे जानेंगे तो रोज खाएंगे

वर्ल्ड पल्स डे 2026: हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस (World Pulses Day) मनाया जाता है. जिसका मकसद लोगों को दालों के पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ और बेहतर खेती में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना होता है. भारत जैसे देश में दालें सदियों से भोजन का जरूरी हिस्सा रही हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दालें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होती हैं लेकिन बदलती लाइफस्टाइल में इनका सेवन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है.

Last Updated: February 10, 2026 | 4:17 PM IST
What is the World Pulses Day 2026 theme? - Photo Gallery
1/8

World Pulses Day 2026 थीम क्या है?

विश्व दलहन दिवस 2026 का थीम विश्व की दलहनें: सादगी से उत्कृष्टता तक(from modesty to excellence चुना गया है ताकि आवश्यक परिवर्तन को उजागर किया जा सके. साधारण उत्पत्ति से लेकर उनके स्वाद, पोषण संबंधी गुणों और पाक विविधता के लिए वैश्विक मान्यता तक, इस थीम में सबकुछ समाहित है.

Importance of World Pulses Day - Photo Gallery
2/8

World Pulses Day का महत्व

यह दिन दालों के विशेष महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर आधारित है. किसानों के लिए दालें दोहरे उद्देश्य की पूर्ति करती हैं, क्योंकि इनका सेवन घरेलू खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा सकता है या इन्हें बेचकर आर्थिक स्थिरता प्राप्त की जा सकतील है.

What is found in pulses? - Photo Gallery
3/8

दालों में क्या-क्या पाया जाता है?

दालें पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है. यह बेहतर बेहतर गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है.

Where are pulses cultivated? - Photo Gallery
4/8

दाल की खेती कहां होती है?

भारत दालों का सबसे बड़ा उत्पादक है. इसके बाद कनाडा और फिर चीन का स्थान आता है. इसमें 75% दालों का उत्पादन मध्य प्रदेश में होता है. उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान है.

Which lentils are the most abundant? - Photo Gallery
5/8

सबसे ज्यादा कौन सी दाल होती है?

भारत में सबसे ज्यादा चना (48%) है, इसके बाद अरहर दाल (14%), फिर काला चना (12%), उसके बाद हरी मूंग दाल (8%) और मसूर (7%) होता है.

What are the benefits of lentils? - Photo Gallery
6/8

दाल के फायदे क्या है?

वेजिटेरियन लोगों के लिए दालें प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं. यह मांसपेशियों को मजबूत करने, कोशिकाओं को रिपेयर करने, शरीर के बेहतर ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होती है.

Provides balanced nutrition to the body - Photo Gallery
7/8

शरीर को संतुलित मात्रा में पोषण मिलता है

मूंग, मसूर, अरहर, चना और उड़द जैसी दालें रोजाना खाने से शरीर को संतुलित मात्रा में पोषण मिलता है. दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है. जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है.

Pulses have a low glycemic index - Photo Gallery
8/8

दालों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है

दालों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है, यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं. इसमें प्रोटीन के अलावा आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं.

More News