Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • RCB पर लगी अरबों की बोली, फिर भी टॉप में नहीं शामिल, यहां देखें दुनिया की सबसे महंगी टीमों की लिस्ट

RCB पर लगी अरबों की बोली, फिर भी टॉप में नहीं शामिल, यहां देखें दुनिया की सबसे महंगी टीमों की लिस्ट

Most Valuable Sports Teams: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर खेल जगत में हलचल मची हुई है. RCB के मालिकाना हक में बदलाव होने वाला है, जिसके लिए बड़े-बड़े बिजनेसमैन बोली लगा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB को खरीदने के लिए 1.2 बिलियन डॉलर से लेकर 1.8 बिलियन डॉलर तक बोलियां लगाई हैं. बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी की मौजूदा मैनेजमेंट टीम को बेचने पर विचार कर रही है. माना जा रहा है कि RCB की कीमत 2 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. इससे RCB दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट टीमों में से एक बन सकती है. हालांकि इसके बावजूद RCB दुनिया की सबसे महंगी टीमों में शामिल नहीं हो पाएगी. दुनिया भर में एनएफएल की दिग्गज टीमों से लेकर फुटबॉल की कई बड़ी टीमें की वैल्यूएशन अरबों डॉलर तक पहुंच गई है. ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी टीमें कौन सी हैं…

Last Updated: February 22, 2026 | 5:59 PM IST
Dallas Cowboys - Photo Gallery
1/10

डलास काउबॉय

अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) की टीम डलास काउबॉयज इस समय दुनिया की सबसे महंगी टीम है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन लगभग 13 बिलियन डॉलर है. इस टीम के मालिक जेरी जोन्स हैं.

Golden State Warriors - Photo Gallery
2/10

गोल्डन स्टेट वॉरियर्स

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) की गोल्डन स्टेट वॉरियर्स टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन 11 बिलियन डॉलर है. इस टीम के मालिक जो लैकोब, पीटर गुबर हैं.

Los Angeles Rams - Photo Gallery
3/10

लॉस एंजेलिस रैम्स

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) की टीम लॉस एंजेलिस रैम्स का नाम आता है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन 10.5 बिलियन डॉलर है.

New York Giants - Photo Gallery
4/10

न्यूयॉर्क जायंट्स

अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) की टीम न्यूयॉर्क जायंट्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन लगभग 10.1 बिलियन डॉलर है.

Los Angeles Lakers - Photo Gallery
5/10

लॉस एंजेलिस लेकर्स

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) की लॉस एंजेलिस लेकर्स टीम पांचवें नंबर पर है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन 10 बिलियन डॉलर है.

New York Knicks - Photo Gallery
6/10

न्यूयॉर्क निक्स

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) की न्यूयॉर्क निक्स की टीम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन 9.75 बिलियन डॉलर है.

New England Patriots - Photo Gallery
7/10

न्यू इंग्लैंड पैटरियट्स

इस लिस्ट में 7वें नंबर पर अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) की टीम न्यू इंग्लैंड पैटरियट्स का नाम आता है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन करीब 9 बिलियन डॉलर है.

San Francisco 49ers - Photo Gallery
8/10

सैन फ्रांसिस्को

अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) की टीम सैन फ्रांसिस्को की टीम इस लिस्ट 8वें नंबर पर शामिल है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन 8.6 बिलियन डॉलर है. इस टीम का मालिक यॉर्क फैमिली है.

Philadelphia Eagles - Photo Gallery
9/10

फिलाडेल्फिया ईगल्स

अमेरिकन फुटबॉल (NFL) की टीम फिलाडेल्फिया ईगल्स इस मामले में 9वें नंबर पर आती है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन 8.3 बिलियन डॉलर है.

Chicago Bears - Photo Gallery
10/10

शिकागो बीयर्स

अमेरिकन फुटबॉल (NFL) की टीम शिकागो बीयर्स इस मामले पर आखिरी नंबर पर आती है. इस टीम की कुल वैल्यूएशन 8.2 बिलियन डॉलर है.

More News