Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Lauren Bell की ब्यूटी के दीवाने हुए लोग, फैंस ने नेशनल क्रश का दिया टैग, सुनहरी जुल्फें देख आप भी हो जाएंगे कायल

Lauren Bell की ब्यूटी के दीवाने हुए लोग, फैंस ने नेशनल क्रश का दिया टैग, सुनहरी जुल्फें देख आप भी हो जाएंगे कायल

Lauren Bell: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार 5 फरवरी को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छह विकेट से हराकर अपना दूसरा महिला प्रीमियर लीग (WPL) खिताब जीत लिया. RCB ने एक और चैंपियनशिप का जश्न मनाया और आतिशबाजी से रात जगमगा उठी. जब ट्रॉफी उठाई गई, तो सबसे ज़्यादा चर्चा एक खिलाड़ी की थी और वह थी लॉरेन बेल. एक बार फिर फैंस ने यह साबित कर दिया कि प्रशंसक उनके नेशनल क्रश वाले दौर को क्यों नहीं भूल पा रहे हैं? लॉरेन बेल के बारे में यहां जानें बहुत कुछ.

Last Updated: February 6, 2026 | 10:50 AM IST
RCB won hearts - Photo Gallery
1/9

आरसीबी ने जीता दिल

महिला प्रीमियर लीग 2026 में इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल का डेब्यू किसी सपने से कम नहीं रहा. उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से RCB फैंस का दिल जीत दिया. इस प्रदर्शन के बदले आरसीबी के फैंस ने भी लॉरेन बेल को एक खास तोहफा दिया.

Lauren Bell will dominate in WPL 2026 - Photo Gallery
2/9

लॉरेन बेल का WPL 2026 में दबदबा

पूरे WPL 2026 सीज़न में लॉरेन बेल RCB की सबसे भरोसेमंद मैच-विनर्स में से एक बनकर उभरीं. इंग्लैंड की इस तेज गेंदबाज ने दबाव में भी लगातार शानदार गेंदबाज़ी की. 9 मैचों में 12 विकेट लेकर सीज़न खत्म किया और मंधाना की कप्तानी वाली टीम में दूसरी सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं.

Dot ball award - Photo Gallery
3/9

डॉट बॉल का अवार्ड

लॉरेन ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से क्रिकेट का समां बाधे रखा. रन रोकने और मैच की लय तय करने की उनकी काबिलियत ने उनकी अलग पहचान बनाई. बेल को सबसे ज़्यादा डॉट बॉल्स का अवॉर्ड 5 लाख रुपए मिला.

Pressure was maintained - Photo Gallery
4/9

दबाव बनाए रखा

हाई-स्कोरिंग फाइनल में उन्हें विकेट नहीं मिले लेकिन बेल का प्रभाव कम नहीं हुआ. चार टाइट ओवरों में उन्होंने सिर्फ 19 रन दिए और उनका इकॉनमी रेट 4.75 रहा. इससे यह पक्का हुआ कि चेज़ के अहम चरणों में DC पूरी तरह से हावी नहीं हो पाई.

Lauren Bell was in the spotlight - Photo Gallery
5/9

लॉरेन बेल सुर्खियों में रहीं

बड़े शॉट्स और टर्निंग पॉइंट्स से भरे मैच में बेल की शांत, सटीक बॉलिंग ने चुपचाप यह साबित कर दिया कि वह RCB की टीम में सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक क्यों हैं? साथ ही लीग में सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं.

Chants of National Crush were heard for Lauren Bell. - Photo Gallery
6/9

लॉरेन बेल के लिए 'नेशनल क्रश' के नारे लगाए

फाइनल सीटी बजते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बेल को सेलिब्रेट करने वाली पोस्ट से भर गया. इसमें फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश का दर्जा दिया. यह एक ऐसा टाइटल है जिसे उन्होंने पूरे सीज़न में आसानी से बनाए रखा है.

1 million followers - Photo Gallery
7/9

1 मिलियन फॉलोवर्स

लॉरेन बेल को फैंस ने बड़ा तोहफा दिया है. RCB की इस प्लेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए. उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से वृध्दि हुई है. उन्होंने इस उपलब्धि उन्होंने फैंस को सुक्रिया अदा करते हुए एक सेल्फी डाली है.

Praise for Bell - Photo Gallery
8/9

बेल की तारीफ

मैच के बाद सेरेमनी में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्मृति मंधाना ने भी बेल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आखिरी 4 ओवरों में हमने सचमुच से अच्छी गेंदबाजी की और इसे थोड़ा बेहतर तरीके से संभाला. लॉरेन बेल अब इंडियंस के दिलों पर राज करने वालीं प्लेयर बन गईं है.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

नोट: यह लेख केवल जानकारी के लिए है और मनोरंजन के लिए हैं. हम किसी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं.

More News