Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • स्मृति मंधाना नहीं 24 साल की ये प्लेयर है भारत की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी, विश्व कप के बाद अब WPL में दिखाएंगी अपना जलवा

स्मृति मंधाना नहीं 24 साल की ये प्लेयर है भारत की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी, विश्व कप के बाद अब WPL में दिखाएंगी अपना जलवा

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज (9 जनवरी से होगा.इस बार 80 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची में मैदान पर केवल चौकों-छक्कों की बरसात ही नहीं होगी. बल्कि ग्लैमर और पर्सनैलिटी का तड़का भी लगेगा.जहां फैंस की नजरें स्मृति मंधाना, नैट स्किवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज जैसे दिग्गजों पर हैं, वहीं एक नाम जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह है युवा सनसनी प्रतिका रावल.

Last Updated: January 9, 2026 | 4:39 PM IST
WPL 2026 Opening Ceremony - Photo Gallery
1/8

टूर्नामेंट का आगाज

9 जनवरी से महिला प्रीमियर लीग 2026 का बिगुल बजने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट में चौकों-छक्कों के साथ-साथ मैदान पर आत्मविश्वास, आकर्षण और युवा ऊर्जा की भी झलक देखने को मिलेगी.

Pratika rawal - Photo Gallery
2/8

चर्चित नामों के बीच एक नई सनसनी

जहां स्मृति मंधाना, नैट स्किवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज जैसे बड़े नाम फैंस का ध्यान खींच रहे हैं, वहीं युवा बल्लेबाज़ प्रतिका रावल सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं.

Pratika Rawa - Photo Gallery
3/8

दिल्ली से शुरू हुआ सपना

1 सितंबर 2000 को दिल्ली में जन्मी प्रतिका ने महज 10 साल की उम्र में क्रिकेट को अपना लक्ष्य बना लिया। मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक किया.

Pratika Rawa - Photo Gallery
4/8

घरेलू क्रिकेट में मजबूत पहचान

दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए प्रतिका ने अपनी तकनीक और निरंतरता से सभी को प्रभावित किया. शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय रेलवे जैसी मजबूत टीम में जगह मिली.

Pratika Rawa - Photo Gallery
5/8

विश्व कप 2025 की अनदेखी नायिका

महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 में प्रतिका भारत की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ रहीं. टखने की चोट के कारण नॉकआउट मैचों से बाहर होना पड़ा, फिर भी उनका योगदान ऐतिहासिक रहा.

Pratika Rawa - Photo Gallery
6/8

भावुक पल जिसने दिल जीत लिया

विश्व कप जीत के बाद व्हीलचेयर पर मैदान में आना और शुरुआती सम्मान न मिलने की घटना ने लोगों को भावुक कर दिया। बाद में सम्मान मिलने के साथ ही उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

Pratika Rawal - Photo Gallery
7/8

यूपी वॉरियर्स का बड़ा भरोसा

यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में प्रतिका रावल को 50 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। यह उनके खेल और व्यक्तित्व दोनों पर फ्रेंचाइजी के भरोसे को दिखाता है.

Pratika Rawal - Photo Gallery
8/8

सादगी, मुस्कान और स्टारडम

मैदान पर शांत स्वभाव और बाहर सादगी भरी मुस्कान के लिए जानी जाने वाली प्रतिका इंस्टाग्राम पर भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. महिला प्रीमियर लीग 2026 में उनसे बड़ी उम्मीदें हैं और फैंस को इंतज़ार है उनके चमकने का.

Home > Scroll Gallery > स्मृति मंधाना नहीं 24 साल की ये प्लेयर है भारत की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी, विश्व कप के बाद अब WPL में दिखाएंगी अपना जलवा

स्मृति मंधाना नहीं 24 साल की ये प्लेयर है भारत की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ी, विश्व कप के बाद अब WPL में दिखाएंगी अपना जलवा

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज (9 जनवरी से होगा.इस बार 80 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची में मैदान पर केवल चौकों-छक्कों की बरसात ही नहीं होगी.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-01-09 16:39:42

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज (9 जनवरी से होगा.इस बार 80 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची में मैदान पर केवल चौकों-छक्कों की बरसात ही नहीं होगी. बल्कि ग्लैमर और पर्सनैलिटी का तड़का भी लगेगा.जहां फैंस की नजरें स्मृति मंधाना, नैट स्किवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज जैसे दिग्गजों पर हैं, वहीं एक नाम जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह है युवा सनसनी प्रतिका रावल.

MORE NEWS