वाइफ स्टंटवूमन, पति WWE रेसलर, रिटायरमेंट के बाद क्या कर रहा खूंखार सुपरस्टार, करोड़ों में कमाई
WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में अगर सबसे ताकतवर और खौफनाक सुपरस्टार्स की बात होती है, तो बिल गोल्डबर्ग (Bill Goldberg) का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है. अपनी जबरदस्त फिजीक, छोटी लेकिन बेहद प्रभावशाली फाइट्स के लिए गोल्डबर्ग जानें जाते हैं. उन्होंने साल 2016 के सरवाइवर सीरीज में खतरनाक रेसलर ब्रॉक लेसनर को सिर्फ 1 मिनट 26 सेकेंड में हरा दिया था.
गोल्डबर्ग का जन्म
बिल गोल्डबर्ग का जन्म 27 दिसंबर 1966 को अमेरिका के तुलसा, ओक्लाहोमा में हुआ था. साल 2025 के अनुसार उनकी उम्र 58 साल है. रेसलिंग में आने से पहले गोल्डबर्ग एक प्रोफेशनल अमेरिकन फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं.
रेसलिंग में शुरुआत
गोल्डबर्ग ने 1990 के दशक के अंत में WCW (World Championship Wrestling) से अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की. उन्होंने लगातार जीत की लकीर के साथ इतिहास रच दिया और काफी कम समय में वर्ल्ड चैंपियन बन गए. बाद में उन्होंने WWE में एंट्री की.
WWE में खूब नाम कमाया
WWE में गोल्डबर्ग को एक डोमिनेंट और खतरनाक रेसलर के रूप में पेश किया गया. उनकी फाइट्स आमतौर पर छोटी लेकिन बेहद रोमांचक होती थीं. ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर और रोमन रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ उनके मुकाबले काफी चर्चा में रहे.
वाइफ है स्टंटवूमन
बिल गोल्डबर्ग की पत्नी का नाम वांडा फेराटन (Wanda Ferraton) है. वह एक पूर्व प्रोफेशनल रेसलर और स्टंटवुमन रह चुकी हैं. दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी और यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आती है.
गोल्डबर्ग का बेटा
बिल गोल्डबर्ग की पत्नी का नाम वांडा फेराटन (Wanda Ferraton) है. वह एक पूर्व प्रोफेशनल रेसलर और स्टंटवुमन रह चुकी हैं. दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी और यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आती है. गोल्डबर्ग की कमाई की बात करें तो वह सालाना 20 करोड़ से अधिक की कमाई करते हैं. उनकी कुल नेटवर्थ करीब 310 करोड़ के करीब है.
रेसलिंग के अलावा
रेसलिंग के अलावा गोल्डबर्ग फिटनेस, एक्टिंग और टीवी शोज़ से भी जुड़े रहे हैं. वह अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अनुशासित हैं और आज भी शानदार शारीरिक बनावट बनाए हुए हैं.