डिस्काउंट के साथ शुरू हुई Redmi Note 15 Pro सीरीज की सेल, 200MP के कैमरा के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Redmi Note 15 Pro Series: रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज को पिछले महीने लॉन्च किया जा चुका है. अब ये सीरीज खरीदारी के लिए तैयार है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन मिलेंगे, जिनमें रेडमी नोट 15 प्रो और रेडमी नोट 15 प्रो प्लस स्मार्टफोन्स शामिल हैं. दोनों ही फोन्स पावरफुल प्रोसेसर के साथ आ रहे हैं. रेडमी नोट 15 प्रो में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर दिया गया है. वहीं रेडमी नोट 15 प्रो प्लस 5जी में स्नैपड्रेगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है.
रेडमी नोट 15 प्रो की कीमत
रेडमी नोट 15 प्रो 5जी की कीमत 29,999 रुपए से शुरुआत की गई है. वहीं इसकी टॉप ऑफ द लाइन 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कार्बन ब्लैक, मिराज ब्लू और सिल्वर ऐश कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है.
रेडमी नोट 15 प्रो प्लस की कीमत
रेडमी नोट 15 प्रो प्लस के 8जीबी 256जीबी के वेरिएंट की शुरुआती कीमत 37,999 रुपए है. वहीं इसके 12जीबी 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है. वहीं इसके 12जीबी 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपए है. ये स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, मिराज ब्लू और कॉफी माचा रंग में आता है.
कितना मिलेगा डिस्काउंट?
दोनों स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकता है. फोन को HDFC क्रेडिट कार्ड, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
स्मार्टफोन्स का कैमरा
रेडमी नोट 15 प्रो और प्रो प्लस दोनों ही स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. इनमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी नोट 15 प्रो प्लस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं नोट 15 प्रो में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
क्या हैं दोनों के फीचर्स?
दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड Hyper OS 2 पर काम करते हैं. इनमें 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई हैं, जो 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ रही है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 दिया गया है.
दोनों स्मार्टफोन्स का प्रोसेसर
रेडमी नोट 15 प्रो में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर दिया गया है. वहीं रेडमी नोट 15 प्रो प्लस 5जी में स्नैपड्रेगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है.
दमदार बैटरी
रेडमी नोट 15 प्रो में 6580 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45 वाट की चार्जिंग सपोर्ट करता है. वहीं रेडमी नोट 15 प्रो प्लस 5जी में पावर देने के लिए 6500 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. ये फोन 100 वाट की चार्जिंग सपोर्ट करता है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 22.5 वाट की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी.