Yamini Singh ने भोजपुरी सिनेमा के खिलाफ उगला जहर, बताई गंदी सच्चाई! हर हीरो की है पर्सनल हिरोइन; पवन सिंह को लेकर दिया बयान, मेकर्स देखते हैं फिगर
Yamini Singh Exposed Bhojpuri Cinema Dark Truth: यामिनी सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. एक्ट्रेस अपनी अदाकारी, गानों और खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रही हैं, लेकिन यामिनी सिंह 2022 में सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी, जब उन्होंने भोजपुरी सिनेमाा का काला कच्चा चिट्ठा सबके सामने रख दिया था. एक्ट्रेस के बयानो ने पूरे सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था, जिसके बाद इंटरनेट पर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था. यामिनी सिंह ने बयान दिया था कि ‘भोजपुरी सिनेमा में हर हीरो की पर्सनल हीरोइन होती है. आइये जानते हैं यहां और क्या-क्या कहा था एक्ट्रेस ने और कैसे शुरू हुआ पूरा मुद्दा.
भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस है यामिनी सिंह
एक्ट्रेस यामिनी सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं यही वजह है कि वो हमेशा खबरों में छाई रहती हैं. लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं, 2022 में यामिनी सिंह अपने बयानो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आई थी. उस दौरान एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमाा का काला कच्चा चिट्ठा सबके सामने रख दिया था. जिसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक खूब बवाल मचा था.
2022 में खूब चर्चा में आई थी यामिनी सिंह
यामिनी सिंह ने 2022 में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था ‘भोजपुरी इंडस्ट्री में जितना लोगों को बचपना आता है. उतना अगर काम कर लेते तो शायद हम भी और की तरह किसी बड़ी रेस का हिस्सा बनते, ना कि चलती रेस में बाजू बैठकर ताली मारते.’ इस पोस्ट को लेकर यामिनी सिंह नेफेमस न्यूज वेबसाइट News 18 hindi को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिया था.
यामिनी सिंह खोला भोजपुरी सिनेमा का काला कच्चा चिट्ठा
भोजपुरी सिनेमा के बारे में बात करते हुए यामिनी सिंह ने इंटरव्यू में कहा था कि कहा, ‘भोजपुरी में आना यानी अपने सपनों को मार देने के बराबर है. लेकिन मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी से डरती नहीं हूं. मैं सही को सही और गलत को गलत कहती हूं. मैं इस इंडस्ट्री में इकलौती हीरोइन हूं जिसने किसी बड़े हीरो के साथ काम नहीं किया है. सिर्फ दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) के साथ किया था, उसमें भी मुझ साइड रोल दिया गया था.
ऐसे हुई यामिनी सिंह भोजपुरी सिनेमा में एंट्री
इंटरव्यू में यामिनी सिंह ने बताया था कि मैंने मराठी एलबम में का किया था और उसी के जरिए मुझे एक भोजपुरी फिल्म का ऑफर आया था. वो बड़े स्टार पवन के अपोजिट हुई थी. एक्ट्रेन ने आगे कहा- जब मैं मीटिंग के लिए गईं, तो वहा का डयरेक्टर मुझे जिस तरीके से देख रहा था. उसे देखकर मुझे यह लग रहा था कि वो फिल्म करवाना चाहता है या कुछ और? इसके बाद उस डायरेक्टर ने कहा - आप भोजपुरी के लायक नहीं हो. ये बात सुनकर मुझे अजिब लगा. मैंने सोचा जब मैं लायक नहीं हूं तो कौन है इसके लायक. मै भोजपुरी फिल्में नहीं देखती थी. लेकिन यह देखना चाहती थी की भोजपुरी फिल्में करता कौन है. यामिनी सिंह ने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे भोजपुरी में नहीं आना था मैं अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी लेकिन, डायरेक्टर की बात मेरे दिमाग में घूमती रही, मैंने भोजपुरी फिल्में देखना शुरू किया और जानने कि कोशिश की हीरोइनें कैसी हैं, यह सब मैने उस डायरेक्ट को जवाब देने के बारे में सोचा कर करा. 3 महीने भोजपुरी की रिसर्च करने के बाद मुझे अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ करने का मौका मिला, जो अरविंद अकेला कल्लू के साथ थी.’
भोजपुरी में हर हीरो की एक पर्सनल हीरोइन- यामिनी सिंह
यामिनी सिंह इन इंटरव्यू में अपने भोजपुरी सिनेमा में अनुभव को शेयर किया औक बताया था कि भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत चीजें ऐसी होती है, जो सही नहीं हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब भोजपुरी एलबम इंडस्ट्री बन चुकी है. फिल्मों के पैसा घट रहे है और एलबम के बढ़ा रहे हैं, भोजपुरी में बिजनेस के उद्देश्य से फिल्में बनती हैं. मेकर्स को कोई फर्क नहीं है. एक्ट्रेस ने बताया कि भोजपुरी में एक चीज कॉमन है कि हर हीरो की एक पर्सनल हीरोइन और प्रोड्यूसर्स डायरेक्टर्स की फेवरेट हीरोइन है, ऐसे में हमरे जैसे लोग कहां जाएं. क्योंकि मै किसी की भी गर्लफ्रैंड बनकर काम नहीं करना चाहती.’
भोजपुरी में हीरोइनें मुंबई की लोकल ट्रेन जैसी है
यामिनी सिंह ने भोजपुरी की सच्चाई बताते हुए कहा- भोजपुरी इंडस्ट्री में हीरो को देखकर बजट तय किया जाता है और हीरो के मुकाबले हीरोइनों को कुछ पैसा नहीं दिया जाता है. जिसका इंडस्ट्री में कोई नहीं है, जैसे की मेकर या हीरो बॉयफ्रेंड उसकी लाइफ कुछ नहीं है, भोजपुरी सिनेमा में मिलने वाले पैसों में एक्ट्रेस मर्सिडीज खरीदने के सपने नहीं देख सकती, बस नॉर्मल लाइफ जी सकती है. भोजपुरी में हीरोइनें मुंबई की लोकल ट्रेन जैसी है हर 6 मिनट में आती रहती हैं. नई लड़कियां इसलिए आती हैं क्योंकि वो कहती हैं कि मुझे काम दे दीजिए बदले में जो कहेंगी हम वो करेंगे. यहां सब विनाश काले विपरीत बुद्धि हैं.’
पवन सिंह, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल को लेकर यामिनी सिंह का बड़ा बयान
यामिनी सिंह ने इंटरव्यू में कहा ‘भोजपुरी के मेकर्स और एक्टर्स को लगता है कि अगर हिंदी गानों को गा दो तो ये परिवर्तन हैं. पवन सिंह ने इसकी शुरुआत की है और अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव भी ऐसा ही कर रहे हैं. अवॉर्ड्स की बात करें, तो यह खरीदें जाते है. मैंने 2018 में डेब्यू किया था और लेकिन मुझे बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड 2021 में दिए गया. 3 साल लग गए कि यह जानने में कि मैं एक बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस थी.
भोजपुरी की इन 3 हिरोइन को ही मिलता है ज्यादा पैसा
यामिनी सिंह ने बताया उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी, वो इसलिए क्योंकि वो चाहती थी की उनकी पहली फिल्म अच्छी बने और भोजपुरी में कहा जाता है कि नई हिरोइन को पैसा कम मिलता है. भोजपुरी में सिर्फ अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी को ही ज्यादा पैसे दिए जाते हैं, यहां छोटी हीरोइनें 15-20 हजार में भी काम कर लेती है.
भोजपुरी मेकर्स हिरोइन की फिगर को देखकर कहता है भाभी
इंटरव्यू में यामिनी सिंह ने बताया भोजपुरी फिल्मों के मेकर्स हीरोइनों की बढ़ती उम्र और फिगर की वजह से उन्हें भाभी कहते हैं और कास्ट भी उन्हें ही करते हैं. भोजपुीर में हिरोइनों से ज्यादा हिरों जरूरी है. एक्ट्रेस ने कहा- भोजपुरी में अगर औरत की इज्जत सच में होती तो यह इंडस्ट्री सच में कहीं और होती.
यामिनी सिंह के बारे में
बता दें कि यामिनी सिंह पुणे में जन्मी है और लखनऊ में बड़ी हुई है. ऐक्ट्रेस का बिहार से कोई ताल्लुक नहीं है. एक्ट्रेस ने ग्रैजुएशन भी पुणे से की है और उन्होंने इंजीनियरिंग की है